News Times 7
बड़ी-खबर

दूसरी बीवी के चक्कर में पति ने पत्नी को गला घोटकर उतारा मौत के घाट, कुछ दिन पहले की थी दूसरी शादी

बक्सरः बिहार के बक्सर जिले के सेमरी थाना क्षेत्र में एक पति ने दूसरी बीवी के चक्कर में अपनी ही पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं मृतका की बेटी ने पिता और दादा-दादी पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतिका ज्योति देवी के भाई अभिषेक ने आरोप लगाया है कि पति ने ही पत्नी का गला घोटकर हत्या कर दी। भाई ने कहा कि ज्योति का विवाह सातो सेमरी निवासी संजय खरवार के साथ वर्ष 2004 में हुआ था। कुछ दिन पहले फरवरी 2022 में ही संजय ने दूसरी शादी कर ली थी, इसी वजह से ज्योति के साथ उसकी अनबन शुरू हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। इस वजह से वह अपने मायके ग्राम नारायणपुर, जिला भोजपुर वापस चली गई थी। लेकिन इसी बीच ज्योति की बेटी की परीक्षा होने वाली थी। मजबूरन उसे अपने ससुराल वापस आना पड़ा। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर पति ने गुरुवार की देर शाम गला घोट कर उसकी हत्या कर दी।

हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि ज्योति ने स्वयं आत्महत्या की है। वहीं ज्योति की बेटी ने खुलासा करते हुए बताया कि उसकी मां की हत्या उसके पिता ने ही की है जिसमें दादी और बाबा भी शामिल हैं। इस मामले में फोन पर पूछने पर थानाध्यक्ष सिमरी निर्झर ने बताया जब टीम वहां पहुंची तो शव को उतार कर नीचे बेड पर लिटा दिया गया था। यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी जांच के लिए पोस्टमार्टम के बाद मैं कुछ कहा जा सकता है। शव को अस्पताल भेज दिया गया है। बेटी के बयान के बाद संदिग्ध आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी के खिलाफ आवेदन नहीं मिला है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मतदान के पहले फेज मे 46%वोटींग शाम 3बजे तक

News Times 7

आज से बिहार में शुरू हुई जातीय जनगणना,मकानों पर भी डाले जाएंगे नंबर

News Times 7

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार मदरसों के बाद अब करवाएगी वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का सर्वे, आदेश जारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़