News Times 7
मनोरंजन

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद आलिया भट्ट ने मारी लंबी छलांग, ‘वंडर वुमन’ के साथ करेंगी हॉलीवुड में डेब्यू

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के फैंस के लिए खुश खबरी हैं। जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान हो सकता है। गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस ने अब हॉलीवुड सिनेमा की ओर जाने का फैसला किया है। जी हां, आलिया भट्ट जल्द हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह फिल्म वंडर वुमन की मशहूर अभिनेत्री गैल गैडोट और फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे के एक्टर जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं।

हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने की जानकारी नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आलिया भट्ट की तस्वीर शेयर कर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। नेटफ्लिक्स इंडिया के ट्वीट के अनुसार आलिया भट्ट गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ फिल्म हार्ट टू स्टोन में नजर आने वाली हैं

आलिया भट्ट के हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। अब इस खबर की आधिकारिक घोषणा होने के बाद अभिनेत्री के फैंस काफी उत्साहित हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की तो इन दिनों वह अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं

Advertisement

आलिया भट्ट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले हफ्ते में बेहतरीन कलेक्शन किया है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फिल्म को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के अलावा विजय राज, शांतनु माहेश्वरी और सीमा पाहवा भी प्रमुख भूमिका में हैं।

यह फिल्म हुसैन जैदी की नॉवेल माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही हैं। अब कई फिल्मी सितारे भी आलिया भट्ट की इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया के गंगूबाई अंदाज को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपए की ओर दौड़ रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

Cops take seized SUV for joyride; owner tracks car, locks them inside for 3 hrs

Admin

धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत से लेकर आमिर खान-किरण राव तक, कई साल साथ रहने के बाद इन सेलेब्स की टूटी शादियां

News Times 7

भोजपुरी की हॉट स्टार अक्षरा सिंह का MMS लीक ,सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़