News Times 7
मनोरंजन

राज कपूर के गाने के साथ उर्फी जावेद ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, एक्ट्रेस के इस वीडियो को देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी बोल्ड अदाओं से भी फैंस का दिल जीतती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस जहां उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद करते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग है जो उर्फी जावेद को उनकी तस्वीरों की वजह से ट्रोल भी करते रहते हैं।

अब उर्फी जावेद अपने नए फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फोटोशूट में उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। नए फोटोशूट के वीडियो को उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह ब्लैक कलर के बिकिनी टॉप पहने दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का शॉर्ट भी पहना हुआ है।

वीडियो में उर्फी जावेद एक राउंड टेबल पर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में अभिनेता राज कपूर का सुपरहिट गाना ‘आवारा हूं’ बज रहा है। इस फोटोशूट में उर्फी जावेद का हॉट और बोल्ड अंदाज साफ देखने को मिल रहा हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘घर के सारे आवारा शोर करते हैं !

सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले उर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर बयान देने की वजह से चर्चा में थीं। हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने करियर और फैशन सेंस को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं।

अपने फैशन पर बात करते हुए उर्फी जावेद ने कहा था, पहले मैं पूरा रात इस बारे में सोचती रहती थी कि मैं कुछ ज्यादा तो नहीं कर रही हूं। मैं कुछ गलत तो नहीं कर रही हूं। क्या मैं सच में एक फूहड़ हूं ? लेकिन फिर मुझे महसूस हुआ नहीं मेरी कोई परेशानी नहीं है, यह सोसाइटी की दिक्कत है।’ इसके अलावा उर्फी जावेद को खुद के फैशन को लेकर और भी ढेर सारी बातें की थीं।

उर्फी जावेद हमेशा अपनी अतरंगी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में रहतीं हैं। एक्ट्रेस ने साबित कर दिया है कि उन्हें चाहे लाख ट्रोल कर लो पर वो वहीं पहना करेंगी जो उन्हें सही लगता है। बिग बॉस ओटीटी से पहले शायद ही कोई उर्फी जावेद को जानता होगा। शो से निकले के बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर अजीबोगरीब कपड़े पहना शुरू कर दिया। अब तो आलम ये है कि उर्फी हर रोज पैपराजी को पोज देने पहुंच जाती हैं। लोग सिर खुजाते रह जाते हैं कि उर्फी जावेद ने आखिर पहना क्या है। एक बार फिर एक्ट्रेस ने फैन्स और फॉलोवर्स को अपने सिजलिंग अवतार से चौंका दिया। हर बार की तरह इस बार भी ये ड्रेस किसी के भी समझ से बाहर है।

Related posts

आईमैक्स थिएटरों में भी रिलीज होगी आरआरआर, फिल्म को लेकर तैयारियां शुरू

News Times 7

फहाद को भाई कहने वाली स्वरा, यूं ही नही की शादी, हो चुकीं थी प्रेग्नेंट, जानिए क्यो मचा बवाल

News Times 7

पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए रणबीर कपूर ने लिया ये प्रण

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़