News Times 7
चुनाव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया, जानें यूक्रेन संकट पर क्‍या बोले पीएम मोदी

नई दिल्‍ली। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। दुनिया में शांति कायम करने के लिए इस सिद्धांत का पालन किया जाना चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बयान के जरिए दुनिया को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि हमें अपने देश को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने की जरूरत है…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के बैरिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यूक्रेन रूस के बीच गतिरोध को कम करने की दिशा में देश की भूमिका के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि भारत दुनिया में शांति चाहता है। यूक्रेन में जो कुछ हो रहा है वह चिंताजनक है। हम चाहते हैं कि शांति बनी रहे। भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। हमारा मानना है कि विश्व शांति के लिए सभी देशों को इस सिद्धांत का पालन करना चाहिए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को लाने के लिए हर संभव कोशिशें की जा रही हैं। इन भारतीयों को सरकार के खर्चे पर देश वापस लाया जाएगा। इसके लिए हमने यूक्रेन के पड़ोसी देशों से उड़ानों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है…

Advertisement

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को बस्ती जिले के एक पालिटेक्निक मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने विदेश से रक्षा सामानों को मंगवाने पर जोर दिया। विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों को दूसरे देश पर निर्भर रहना अच्छा लगता है। घोर परिवारवादियों ने देश के रक्षा उद्योग को बर्बाद कर दिया। अब हमारी सरकार यूपी में बहुत बड़ा डिफेंस कारिडोर बना रही है। परिवारवादियों को एक ही बात नजर आती है… वह है कमीशन!

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वक्‍त में जो वैश्विक हालात हैं उन पर हर भारतीय की नजर है। हमारी सरकार ने हमेशा अपने प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। दुनिया में जहां भी संकट आया हमने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्‍वदेश वापस लाने के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी। यूक्रेन से भारतीयों की वापसी के लिए आपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को पूरी सुरक्षा के साथ वापस लाने के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह समय भारत को… हर भारतवासी को एक बड़ा संदेश दे रहा है। मौजूदा वक्‍त भारत को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर और आत्मनिर्भर बनाने का है। यह समय जात-पात और छोटी बातों को छोड़कर देश के साथ खड़े होने का है। हमारी सेना के शूरवीरों ने देश को चुनौती देने वाले दुश्‍मनों को उनके घर में घुसकर मारा था। देश का यह पराक्रम घोर परिवारवादियों को रास नहीं आता है। ये लोग हमारी सेनाओं से सबूत मांगते हैं। ऐसे लोगों से उत्‍तर प्रदेश के लोगों को सतर्क रहना होगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मोदी जी बेरोजगारी, भूखमरी पर भी बोल देते कुछ, वो पीएम है कुछ भी बोल सकते है-तेजस्वी

News Times 7

मिजोरम में मतगणना की डेट के बदलाव की मांग , प्रमुख 15 गिरजाघरों के समूह, कोहरान ह्यूरेत्यूत कमेटी ने किया था आग्रह

News Times 7

पंजाब परिणाम: मोगा हलके में शुरूआती रूझानों में मालविका सूद आगे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़