News Times 7
चुनाव

UP Exit Polls को अखिलेश यादव ने किया खारिज, कहा- उन्हें जो दिखाना हो दिखाने दीजिए

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के सभी चरणों पर मतदान हो चुके हैं। 10 मार्च को चुनाव के परिणाम आएंगे। इससे पहले हर जगह एग्जिट पोल सुर्खियों में हैं। सोमवार को आए विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजों ने बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का दावा किया है। तो वहीं समाजवादी पार्टी को भी सीटों के मामले में फायदा मिलता दिख रहा है, लेकिन सरकार बनती नजर नहीं आ रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी एग्जिट पोल को खारिज कर दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें जो दिखाना हो दिखाने दीजिए। हम बहुमत से जीत रहे हैं। एग्जिट पोल आने से पहले सोमवार को अखिलेश यादव ने एक मीडिया चैनल से हुई बातचीत के दौरान दावा किया कि हम इस बार 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। हम प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने प्रचार के दौरान झूठ और नकली डेटा पेश करने के लिए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Related posts

चौथे चरण के लिए पुलिस ने कसी कमर, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा पर रहेगा कड़ा पहरा

News Times 7

गया जिले की दो विधानसभा क्षेत्र इमामगंज और बेलागंज में उपचुनाव हुआ रोमांचक

News Times 7

सीट बंटवारे की घोषणा में JDU-115 तो BJP 112 जगह उतारेगी उम्मीदवार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़