News Times 7
खेल

IPL 2022: मुंबई टीम द्वारा खरीदे जाने के बाद यह खिलाड़ी सीएसके के खिलाफ मैच खेलने को है बेताब

मुंबई। क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय लीग में से एक आइपीएल में खेलने का सपना हर खिलाड़ी का होता है। मुंबई इंडियंस की ओर से पहली बार आइपीएल खेलने वाले तिलक वर्मा का भी सपना इस बार मुंबई ने उन्हें 1.7 करोड़ में खरीद कर पूरा कर दिया है।

तिलक ने कहा कि वो सचिन और रोहित शर्मा को खेलते हुए देखकर बड़े हुए हैं। मुंबई के लिए खेलना उनके लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। तिलक वर्मा का बेस प्राइस केवल 20 लाख रुपए था। मेगा आक्शन के दूसरे दिन तिलक को खरीदने के लिए मुंबई और हैदराबाद ने बोली लगाई थी जिसे आखिरकार मुंबई ने खरीदा था।

तिलक ने कहा कि वो आइपीएल में डेब्यू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। तिलक मुंबई के लिए तो खेलना चाहते ही हैं लेकिन सीएसके के खिलाफ खेलना उनकी प्राथमिकता है। उनके अनुसार ये दोनों टीमें विपरित परिस्थितियों में भी मैच जीतना जानती है। उनका मानना है कि सीएसके के खिलाफ खेलना उन्हें कांफिडेंस देगा।

मुंबई इंडियंस की फाइटबैक करने की आदत तिलक को हमेशा से प्रेरणा देती है। उनके अनुसार एक टीम के रूप में जो मुंबई इंडियंस करती है वो सभी के लिए सीखने वाली बात है। मुंबई के अलावा तिलक सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के बहुत बड़े फैन हैं।

तिलक वर्मा के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 15 मैचों 143.8 की स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए हैं। 2018-19 में हैदराबाद के लिए रणजी ट्राफी में डेब्यू करने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2 मैचों में 33.5 की औसत से 134 रन बनाए हैं।

तिलक का मुंबई के लिए इस बार चुना जाना इसलिए भी अच्छा है क्योंकि इस बार हार्दिक पांड्या और क्विंटन डीकाक की अनुपस्थिति में मुंबई ने युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है। इससे संकेत ये भी मिलता है कि उन्हें खेलने का भी मौका मिलेगा।

Related posts

देश की बेटियाँ रियो से टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीत कर लहरा रहीं है तिरंगा

News Times 7

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आज अहमदाबाद में आखिरी और निर्णायक मैच

News Times 7

वर्ल्ड कप को देखते हुए BCCI फिटनेस को लेकर सख्त, खिलाड़ियों को आइपीएल में भी पालन करना होगा एनसीए का फिटनेस प्लान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़