News Times 7
बड़ी-खबर

गृह प्रवेश के दौरान RJD नेता ने बेटे के साथ मिलकर की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

पटनाः बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गया जिले का है। यहां नालंदा के कतरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और राजद नेता उदय सिंह ने गृह प्रवेश के दौरान हर्ष फायरिंग की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो गया के मुफस्सिल थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि सुधा डेयरी के पास राजद नेता उदय सिंह ने नया घर बनवाया है। वहीं 11 फरवरी को गृह प्रवेश के दौरान उदय सिंह ने बेटे के साथ मिलकर फायरिंग की।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजद नेता पिस्टल से और उनका बेटा सोनू राइफल से फायरिंग कर रहा है। वीडियो वायरल होने पर राजद नेता उदय सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि भाई आर्मी में हैं और दोनों हथियारों का लाइसेंस उनके नाम से हैं। उनके कहने पर ही हर्ष फायरिंग की गई है।

Related posts

नीति आयोग ने जारी की लिस्ट ने बढ़ाई स्टेट बैंक और पीएनबी के लिए खतरे की घंटी

News Times 7

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया में शनिवार को पांच मिनट के अंतर पर हुए दो धमाके

News Times 7

दिल्ली की सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार पिछले कुछ सप्‍ताह में महिलाओं, दलितों और बुजुर्गों के की कई स्‍कीम्‍स की घोषणा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़