News Times 7
देश /विदेश

सारणः शराब धंधेबाज से सांठगांठ के आरोप में सहायक अवर निरीक्षक निलंबित

छपराः बिहार में सारण जिले के तरैया थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक हरेंद्र पासवान को शराब धंधेबाज का साथ देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि तरैया थाना में पदस्थापित सहायक पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र पासवान के द्वारा तरैया के एक अवैध शराब कारोबारी से सांठगांठ कर क्षेत्र में शराब की बिक्री के अलावा पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की सूचना उसे दी जाती है।

मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मढ़ौरा के पुलिस उपाधीक्षक इंद्रजीत बैठा और मशरक के पुलिस निरीक्षक के द्वारा जांच के बाद उपलब्ध प्रतिवेदन तथा तकनीकी साक्ष्य मिलने के बाद शुक्रवार को उत्पाद अधिनियम के धाराओं के तहत सहायक पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया। कुमार ने बताया कि हरेंद्र पासवान के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं- अयोध्या-काशी के बाद मथुरा की बारी, एजेंडा में शामिल श्रीकृष्ण जन्मभूमि

News Times 7

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज: जिस चबूतरे पर बैठे थे गांधीजी, वहां पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

News Times 7

अरुणाचल के सांसद तापिर गाव का दावा, चीनी सेना पीएलए ने 17 साल के भारतीय किशोर को किया अगवा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़