News Times 7
मनोरंजन

मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है’ सिंगर ने फेसबुक पोस्ट पर किया सनसनीखेज खुलासा

नई दिल्ली। फिल्म बाजीराव मस्तानी के सॉन्ग ‘पिंगा’ की सिंगर वैशाली माडे ने सनसनीखेज खुलासा करके सबको चौंका दिया है। फेसबुक पर पोस्ट लिखा वैशाली ने बताया कि उनकी जान को खतरा है, उनके खिलाफ साजिशें चल रही हैं। वैशाली का कहना है कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की जा रही है। अपनी पोस्ट में ऐसे संगीन आरोप लगाकर उन्होंने सबको स्तब्ध कर दिया है।

सिंगर वैशाली माडे ने अपने पोस्ट में ना सिर्फ अपने खिलाफ हत्या की साजिश होने की बात कही बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि वो जानती हैं ये कौन लोग हैं। फेसबुक पर बहुत छोटी से पोस्ट पर उन्हें बड़ी साजिश की तरफ इशारा किया है। वैशाली ने ये भी कहा कि वो 2 दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साजिश करने वालों को एक्सपोज करेंगी। साथ ही साथ इस बुरे वक्त में फैंस से उन्हें सपोर्ट देने की भी अपील की है। ये मामला इसलिए भी संगीन हो जाता है क्योंकि वैशाली ने पिछले साल ही राजनीति में कदम रखा। हालांकि इस पोस्ट में किसी भी तरह की पुलिस शिकायत की बात सामने नहीं आई है।

Advertisement

बता दें कि वैशाली माराठी सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं। वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में ‘पिंगा’ गाना गाकर बॉलीवुड में पॉपुलर हुईं। वैशाली ने माराठी इंडस्ट्री और बॉलीवुड को ये कहकर हिला दिया कि कोई उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहा है। सिंगर ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘कुछ लोग मेरी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। यहां मेरे हत्या की साजिश रची जा रही है। मैं दो दिन बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगी और इन लोगों को एक्सपोज करूंगी। आज मैं आप सभी का समर्थन चाहती हूं।’

आपको बता दें, वैशाली माडे ने पिछले साल जून के महीने में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ज्वाइन की थी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उनका स्वागत किया था। इसके साथ ही वो ‘बिग बॉस’ मराठी के सीजन 2 में कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आ चुकीं हैं। इस मामले में कोई राजनीतिक एंगल है या व्यक्तिगत ये अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वैशाली सारेगामा की भी विनर रह चुकी हैं। उन्होंने कलंक फिल्म का गाना ‘घर मोरे परदेसिया’ भी गाया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रकाश झा के निर्देशन में बॉबी देओल एक भ्रस्ट बाबा के किरदार में

News Times 7

करीना के घर आई Baby Girl, तैमूर ने गौद में लेकर यूं किया स्वागत…

News Times 7

‘मैं सलमान और उनके भाइयों की पीठ पर बंदर नहीं बन सकती’- जरीन खान ने भाईजान को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा मामला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़