News Times 7
बड़ी-खबर

ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सजगः मंगल पांडेय

पटनाः बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि उनका विभाग कोरोना की लहर के नियंत्रित होने के बावजूद आगे किसी भी स्थिति से निपटने एवं स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।

मंगल पांडेय ने गुरुवार को कहा कि कोरोना की लहर भले ही अब नियंत्रण में आ रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग आगे किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। इसी के तहत राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित 118 प्रेशर स्वींग एडजॉर्ब्शन (पीएसए) ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांटों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए शीघ्र ही साइलेंट डीजल जेनेरेटर सेट (डीजी सेट) अधिष्ठापित किए जाएंगे। प्रदेश में कार्यरत प्रत्येक पीएसए प्लांट में एक डीजी सेट लगेंगे। इससे ऑक्सीजन आपूर्ति की सुविधा में बढ़ोतरी होगी और मरीजों का बेहतर उपचार हो सकेगा।

मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन आपूर्ति के क्रम में बिजली बाधित रहने अथवा ट्रिपिंग की स्थिति में पीएसए प्लांट में बाधा उत्पन्न होती है। यह स्थिति मरीजों के लिए घातक भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि डीजी सेट की सुविधा के बाद प्लांट के निर्बाध संचालन के लिए बगैर किसी बाधा के विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इसे अधिष्ठापित किया जाना अनिवार्य है।

Related posts

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बार फिर से बारिश का कहर

News Times 7

बच्चों के जारी हुआ नीला आधार कार्ड ,पांच साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बनवाएं ,जानिये किसी जानकरी देनी होगी

News Times 7

मणिपुर के नवनिर्वाचित JDU विधायकों ने नीतीश से की मुलाकात, CM ने शॉल एवं प्रतीक चिह्न देकर किया अभिनंदन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़