News Times 7
क्राइम

बिहार पुलिस भवन निगम के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर SVU की छापेमारी

पटनाः बिहार पुलिस की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) भ्रष्ट आचरण से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बिहार पुलिस भवन निगम राजगीर के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के दो ठिकानों पर आज एक साथ छापेमारी कर रही है।

एसवीयू के अपर पुलिस महानिदेशक एन. एच. खान ने शुक्रवार को बताया कि विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। विभाग की अलग-अलग टीम राजगीर के साथ ही उनके झारखंड के देवघर स्थित घर पर एक साथ छापेमारी करने में लगी है।

खान ने बताया कि टीम ने इस दौरान उनके ठिकाने से अब तक लाखों रुपए के स्वर्ण आभूषण सहित संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त किया हैं। छापेमारी अभी जारी है। छापेमारी और तलाशी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उन्होंने भ्रष्ट आचरण से कितने की संपत्ति अर्जित की है।

Related posts

ड्रग्स केस मे फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर एनसीबी का छापा

News Times 7

बंगाल की राजनीति में मंत्रियों की गिरफ्तारी के बाद आया भूचाल, ममता की दो टूक- कहाँ अब अदालत में ही होगा फैसला

News Times 7

तालिबान में दिखेगा क्रूरता का एक और मंजर, हजारो खूंखार कैदियों को किया रिहा,अपराधियों से बचती फिर रहीं महिला जज,और बचा रही आबरू

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़