News Times 7
देश /विदेश

दिल्ली पुलिस ने 87 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, परिजनों ने पुलिस से की थी शिकायत

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर इलाके में 87 वर्षीय महिला से कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्होंने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि, तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायक उनके परिजनों ने पुलिस में की थी। इस शिकायत के आधार पर तिलक नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि घटना के समय बुजुर्ग घर में अकेली थी। बुजुर्ग के साथ रहने वाली उनकी बेटी घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी

पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले परिजनों की ओर से घर से चोरी की शिकायत की गई थी। लेकिन इसके बाद पीड़िता की बेटी द्वारा पुलिस को दुष्कर्म होने की शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तिलक नगर इलाके में 87 वर्षीय महिला से कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

जयशंकर की कई देशों के समकक्षों, यूरोपीय संसद सदस्यों संग हुई बातचीत

News Times 7

Bihar MLC Election 2022: बिहार भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिए तय किए प्रत्‍याशियों के नाम, तीन सीटों पर नए चेहरे की उम्‍मीद

News Times 7

बिहार: मां ने डांटा तो गाना बजाते कमरे में घुसी लड़की, बाहर निकलने के बाद जो हुआ उससे सब हैरान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़