News Times 7
देश /विदेश

Bihar MLC Election 2022: बिहार भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिए तय किए प्रत्‍याशियों के नाम, तीन सीटों पर नए चेहरे की उम्‍मीद

पटना।  बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार वाली 12 सीटों पर चुनाव लडऩे के लिए भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने रविवार को प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा दी। पार्टी ने 12 में निवर्तमान नौ विधान पार्षदों को उतारने का निर्णय लिया है। वहीं, तीन सीटों औरंगाबाद, दरभंगा और सिवान के लिए चुनाव समिति ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री को अधिकृत किया है। दोनों अंतिम रूप से निर्णय कर केंद्रीय चुनाव समिति को नामों की सूची भेजेंगे। इससे पहले भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

चुनाव समिति की बैठक में आगामी चार अप्रैल को 24 सीटों पर होने वाले विधान परिषद के चुनाव में तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन पर विचार मंथन किया। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने बताया कि एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी नेताओं ने विचार-विमर्श किया। इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा तथा उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई। बिहार इकाई इस निर्णय से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराएगा।

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में बिहार भाजपा के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, बिहार सरकार के मंत्री जनक राम, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव,प्रेम कुमार, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल और महिला मोर्चा के अध्यक्ष लाजवंती झा उपस्थित थी।

Advertisement

गौरतलब है कि 29 जनवरी को भाजपा और जदयू के बीच कुल 24 सीटों के बंटवारे में 13 सीटें भाजपा और 12 सीटें जदयू ने लिया था। इसमें भाजपा ने अपने कोटे से एक सीट हाजीपुर रालोजपा को देने का एलान किया था।

भाजपा कहां-कहां लड़ेगी

औरंगाबाद, रोहतास, गोपालगंज, सारण, सिवान, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सहरसा, बेगूसराय, समस्तीपुर और कटिहार सीटों पर भाजपा लड़ेगी। वहीं, भाजपा अपने कोटे से वैशाली सीट लोजपा पारस गुट को दी है। अहम यह है कि वैशाली छोड़कर सभी सीटें 2015 के चुनाव में भाजपा की जीती हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शीतकालीन सत्र तक बनकर तैयार हो जाएगी नई संसदः केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

News Times 7

जीत के बाद अमृतसर में आम आदमी पार्टी मेगा रोड शो आज

News Times 7

नेयरा पुलवामा मुठभेड़ : बहन बोली-इनायत आतंकियों के साथ घर आया था, पिता ने मांगा शव

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़