News Times 7
मनोरंजन

भोजपुरी एक्टर यश कुमार और एक्ट्रेस निधि झा ने की सगाई, इंटरनेट मीडिया पर किया था प्यार का इजहार

पटना। भोजपुरी एक्टर यश कुमार और एक्ट्रेस निधि झा की सगाई हो गई है। दोनों की इंगेजमेंट सेरेमनी का वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निधि और यश परिवार वालों के बीच एक दूसरे को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। बात दें कि पिछले साल 21 सितंबर को यश ने इंटरनेट मीडिया पर निधि झा के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार किया था। इस दौरान उन्होंने दो तस्वीरें भी साझा की थीं। तब से यह चर्चा का विषय था कि आखिर इस प्यार का आफिशियल एनाउंसमेंट कब होगा? निधि झा ने इंस्टाग्राम पर अपना इंगेजमेंट सेरेमनी वाला वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है अब यह आफिशियल हो चुका है। हम एक हो गए हैं

वीडियो शेयर करते ही मानो बधाइयां की बाढ़ आनी शुरू हो गई। फैन्स तो उत्साहित हैं ही, फिल्मी सितारों ने भी इस जोड़ी के लिए प्यार बरसाया है। इस वेलेंटाइन को यश ने काफी यादगार बनाया है। इंगेजमेंट सेरेमनी के ठीक पहले यश कुमार और निधि झा ने अपने नए घर मे कदम रखा है। निधि झा ने गृह प्रवेश की भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। यश के साथ वाली इन तस्वीरों में निधि बिल्कुल नई नवेली दुल्हन जैसी दिख रही थीं। गौरतलब है कि भोजपुरी एक्टर यश कुमार पहले से शादीशुदा हैं। उनकी एक बेटी भी है। यश अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुके हैं। ऐसे में दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है। बता दें कि इसी महीने यश कुमार की फिल्म ‘घरवाली बाहरवाली 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ हुआ था। ‘घरवाली बाहरवाली 2’ एक कामेडी फिल्म है। फिल्म में यश दो शादियां होती हैं। ‘घरवाली बाहरवाली 2’ में यश कुमार के साथ एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा और रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।

Related posts

Cops take seized SUV for joyride; owner tracks car, locks them inside for 3 hrs

Admin

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद आलिया भट्ट ने मारी लंबी छलांग, ‘वंडर वुमन’ के साथ करेंगी हॉलीवुड में डेब्यू

News Times 7

अली गोनी को जैस्मिन भसीन ने कहा ‘आई लव यू’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़