News Times 7
मनोरंजन

अली गोनी को जैस्मिन भसीन ने कहा ‘आई लव यू’

बिग बॉस 14 फेम अली गोनी इस समय अली गोनी लंदन में गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ हैं। इसी हफ्ते दोनों लंदन के लिए रवाना हुए थे और वहां पर जमकर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों ने बड़ी ही खूबसूरती से ब्रेकअप की खबरों पर लगाम लगाई है। अब जैस्मिन भसीन ने लम्बा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए अली गोनी को जन्मदिन की बधाई दे डाली है। विश करने के साथ ही साथ जैस्मिन ने अपनी और अली गोनी की बड़ी ही प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसी के साथ फैन्स इस जोड़ी की सलामती के लिए दुआ मांगने में जुटे हुए हैं।  जैस्मिन भसीन और अली गोनी की यह तस्वीर लंदन की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिल से दिल तक फेम एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मैं तुम्हें ऐसे ही अपने पास हमेशा के लिए रखना चाहती हूं। तुम मेरे लिए वो जादू हो जिसका मैंने बेसब्री से इंतजार किया है। मेरी एक ऐसा इनाम…जो मैं किसी को भी नहीं दूंगी। तुम्हारी वजह से मेरा वजूद है…तुम्हारी वजह से मेरे अंदर आत्मविश्वास आया है…जिस तरह से तुम मुझे सपोर्ट करते हो…उस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। तुमने मेरी जिंदगी को सकारात्मकता से भर दिया है। आई लव यू…तुम्हारे साथ तो यही लगता है कि अभी तो बस ये शुरुआत है और जिंदगी में हमें काफी कु करना है…काफी कुछ पाना है…हैप्पी बर्थडे अली गोनी…।’

Advertisement

Related posts

सारा और इब्राहिम की Photos हुईं Viral, कहीं कंधे पर बैठ उठाया मौसम का मजा तो कहीं……..

News Times 7

उर्फी जावेद का ‘बोल्ड’ अवतार देख फैंस हुए हैरान, वीडियो में हॉटनेस देख कहा, ‘हे भगवान’

News Times 7

Archana Puran Singh ने लिया बदला, कर दी Kapil Sharma से

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़