News Times 7
मनोरंजन

हिजाब विवाद पर ‘पंगा गर्ल’ कंगना को शबाना आजमी ने दिया करारा जवाब

कर्नाटक: कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद बढ़ता ही जा रही है हाई कोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में सुनवाई कर रहा है वहीं हिजाब पर  लगातार  बॉलीवुड  की तरफ से प्रतिक्रियाए आ रही है।  गीतकार जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा और कंगना पहले ही इस मुद्द पर अपनी राय दे चुकी है वहीं अब इस बीच  कंगना रनौत के स्टेटमेंट का शबाना आजमी ने जवाब दिया है।

दरअसल, कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, हिम्मत ही दिखानी है तो अफगानिस्तान में बुर्का मत पहनो… स्वंतत्र होना सीखो न कि खुद को बांधकर रखना।

कंगना रनौत के इस कमेंट को शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जवाब दिया है। जावेद अख्तर इस मामले पर पहले ही ट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वह तो हिजाब और बुर्का के पक्ष में कभी नहीं रहे लेकिन जिस तरह से लड़कियों के छोटे से ग्रुप को परेशान किया जा रहा है, वह गलत है।

कंगना के इस पोस्ट के जवाब में शबाना आजमी ने लिखा है, अगर मैं गलत कह रही हूं तो सुधार दीजिए लेकिन अफगानिस्तान एक थिअक्रेटिक (धर्मशासित) स्टेट है। लेकिन जब मैंने आखिरी बार चेक किया था तो भारत सेक्युलर, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक था?!!

इससे पहले जावेद अख्तर ने इस मामले पर ट्वीट किया था, मैं हिजाब या बुर्का के पक्ष में कभी नहीं रहा। मैं आज भी अपनी बात पर अडिग हूं लेकिन इसी के साथ मैं लड़कियों के छोटे से ग्रुप को डराने की कोशिश करने वाली बदमाशों की भीड़ की निंदा करता हूं और वो भी वे इसमें सफल नहीं हो पा रहे। क्या यही उनकी बहादुरी है, शर्म की बात है।

Related posts

‘रॉकस्टार’ गर्ल नरगिस फाखरी अब इस शख्स को कर रही हैं डेट ? पांच साल रहा था उदय चोपड़ा से रिलेशनशिप

News Times 7

India vs New Zealand: ‘When you are out of form..’ – Virender Sehwag reacts to Virat Kohli’s struggles in NZ

Admin

Sadak 2 ट्रेलर: एक्शन अवतार में संजय दत्त

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़