News Times 7
मनोरंजन

‘रॉकस्टार’ गर्ल नरगिस फाखरी अब इस शख्स को कर रही हैं डेट ? पांच साल रहा था उदय चोपड़ा से रिलेशनशिप

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी फिलहाल बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। नरगिस फाखरी हमेशा से अपनी लव लाइफ पर भी खुलकर बात करती रहती हैं। वह बॉलीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा को डेट कर चुकी हैं, लेकिन नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा का ब्रेकअप हुए काफी समय हो गया है। अब अभिनेत्री का नाम नए शख्स के साथ जुड़ रहा है।

अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार 42 वर्षीय नरगिस फाखरी अब एक कश्मीरी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। अभिनेत्री का नाम कश्मीर के रहने वाले बिजनेसमैन टोनी बेग के साथ जुड़ रहा है। टोनी बेग एक बिजनेसमैन एमडी भी रह चुके हैं। वेबसाइट को नरगिस फाखरी के करीबी सूत्रों ने बताया है कि वह और टोनी बेग सार्वजनिक तौर पर मिले थे

सूत्र के अनुसार नरगिस फाखरी और टोनी बेग एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। दोनों साथ में आते-जाते भी हैं। नरगिस इस रिश्ते को छिपाकर रखना चाहती हैं क्योंकि यह अभी भी नया है। वहीं इस पूरे मामले में नरगिस फाखरी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले पिछले साल नरगिस फाखरी ने खुद उदय चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। साथ ही उनसे ब्रेकअप होने को लेकर अभी अपना दर्द बयां किया था।

नरगिस फाखरी ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की थी। इस दौरान नरगिस फाखरी ने उदय चोपड़ा को शानदार इंसान बताया और कहा था कि उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर न बोलने पर उन्हें काफी अफसोस है। नरगिस फाखरी ने कहा, ‘उदय और मैंने 5 साल तक डेट किया और वह मुझे भारत में मिले सबसे खूबसूरत इंसान थे। मैंने प्रेस से ऐसा कभी नहीं कहा क्योंकि लोगों ने मुझे अपने रिश्ते को छिपाकर रखने के लिए कहा था, लेकिन मुझे इसका अफसोस है क्योंकि मुझे पहाड़ की चोटियों से चिल्लाना चाहिए था कि मैं इतने खूबसूरत इंसान के साथ हूं।’

नरगिस फाखरी ने आगे कहा, ‘इंटरनेट और सोशल मीडिया बहुत फर्जी जगह है और वहां के लोगों को पता नहीं चलेगा कि सच्चाई क्या है। अक्सर हम कुछ ऐसे लोगों की पूजा करते हैं जो बंद दरवाजों के पीछे वास्तव में बुरे होते हैं।’ गौरतलब है कि यह पहला मौका था जब नरगिस फाखरी ने उदय चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। वहीं अभिनेता से ब्रेकअप होने के बाद नरगिस भारत छोड़कर अमेरिका चली गई थीं। इन दिनों भी वह अमेरिका में ही हैं।

Related posts

PM Netanyahu asks Israelis to do ‘namaste’ instead of shaking hands amid coronavirus fears

Admin

भोजपुरी एक्टर यश कुमार और एक्ट्रेस निधि झा ने की सगाई, इंटरनेट मीडिया पर किया था प्यार का इजहार

News Times 7

सना खान ने शादी में पहना था एक लाख का लहंगा, पति ने अलग अंदाज में की तारीफ

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़