News Times 7
देश /विदेश

केंद्र सरकार पर राहुल गांधी का तंज, कहा- क्या ‘न्यू इंडिया’ ‘चाइना-निर्भर’ है

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने हैदराबाद में पिछले दिनों स्थापित ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी’ के चीन में बने (मेड इन चाइना) होने का दावा किया और सवाल किया कि क्या ‘न्यू इंडिया’ ‘चाइना-निर्भर’ है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी मेड इन चाइना है। ‘न्यू इंडिया” चाइना-निर्भर है?’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं सदी के भक्ति धारा के संत श्री रामानुजाचार्य की स्मृति में बनाई गयी ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी’ का गत शनिवार को अनावरण कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया। यह प्रतिमा ‘पंचधातु’ से बनी है जिसमें सोना, चांदी, तांबा, पीतल और जस्ता का एक संयोजन है और यह दुनिया में बैठी अवस्था में सबसे ऊंची धातु की प्रतिमाओं में से एक है।

Related posts

सागर में सीएम ने बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली, शिवराज ने जमकर बजाई बुंदेली वाद्य यंत्र नगड़िया

News Times 7

जानिए, गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट कैसे बन गया ‘महाभारत’ का ‘भीम’? दिलचस्प है ये किस्सा

News Times 7

रायपुर: चोरी के तीन दोपहिया के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़