News Times 7
देश /विदेश

रायपुर: चोरी के तीन दोपहिया के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में दो पहिया चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस चौराहों पर वाहनों की जांच कर रही है। इस दौरान चोरी की तीन दोपहिया के साथ तीन आरोपित पकड़े गए। थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को सूचना मिली की शारदा टाकीज गली में शराब दुकान के सामने दो लड़के सस्ते दाम में स्कूटी बेचने के लिए किसी से बात कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा। पूछताछ में एक ने अपना नाम अंकुर राव एवं दीपक लालवानी निवासी कुम्हारी जिला दुर्ग का निवासी बताया।

पुलिस ने दोनों के पास से दोनों स्कूटी के दस्तावेज की मांग की। इसके बाद दोनों दस्तावेज नहीं दे सके। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। टिकरापारा पुलिस को 10 फरवरी को भाठागांव बस स्टैंड से स्कूटी चोरी की रिपोर्ट पीड़ित ने दर्ज कराई थी। पतासाजी के दौरान पुुलिस ने रूपेश दीप उर्फ मच्छर (19) निवासी मारवाड़ी कब्रिस्तान को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की स्कूटी बरामद किया

गांजा के साथ आरोपी अब्दुल सकूर गिरफ्तार

Advertisement

नशे का कारोबार करने वालों पर रोक लगाने के लिए पुलिस मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर रही है। धरसींवा पुलिस ने धनेली पेट्रोल पंप के पास से गांजा बिक्री करते अब्दुल सकूर को गिरफ्तार किया।

फरार 178 स्थायी वांरटियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया

राजधानी में थाना प्रभारियों ने अपने थाने के बलों के साथ फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया।अभियान में विभिन्न थानों की पुलिस ने विभिन्न अपराधों के कुल 178 स्थायी वारंटियों की तामिली के लिए संबंधित न्यायालयों में पेश किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

देश में अब अधिक देखे जा रहे ओमिक्रोन के सब वैरिएंट BA.2 के मामले, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में डरा रही कोरोना की रफ्तार

News Times 7

तालिबान नेतृत्व से मिले ब्रिटिश अधिकारी, अफगानिस्तान में मानवीय संकट को लेकर हुई चर्चा

News Times 7

J&K: घाटी में बारिश और बर्फबारी बनी आफत, हाईवे समेत 1500 से ज्यादा सड़कें बंद, हजारों वाहन फंसे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़