पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धूप निकलने के बाद भी दिन ढ़लते ही कनकनी बढ़ जाती हैं। लोग जल्‍दी से जल्‍दी बिछावन में दुबकने का प्रयास करते हैं। सोमवार को गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, मोतिहारी एवं पूर्णिया में कोल्ड डे रहा। गया राज्य का सर्वाधिक ठंड स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वैसे प्रदेश में न्यूनतम औसत तापमान नौ से 11 डिग्री सेल्सियस रहा। खगड़ि‍या का अधिकतम तापमान सर्वाधिक रहा, वहां यह 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं भागलपुर में 9.8, पूर्णिया में 9.1 एवं मोतिहारी में 8.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। मंगलवार को और गिरावट आने की उम्मीद है। राज्य में औसत अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को पूर्णिया में ज्यादा घना कोहरा सुबह में छाया रहा।

Advertisement
  • राज्य के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 10 से नीचे आया 
  • गया राज्य का सर्वाधिक ठंड स्थान रहा, 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड 
  • राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया
  • भागलपुर में 9.8, पूर्णिया में 9.1 एवं मोतिहारी में 8.5 डिग्री दर्ज

दो दिनों बाद बदलेगी हवा 

प्रदेश की हवा में अगले दो दिनों में बदलाव आने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में पछुआ का प्रवाह जारी है। अगले दो दिनों में पूर्वा प्रदेश में दस्तक दे देगी। पूर्वा के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

क्या है कोल्ड डे 

Advertisement

जब किसी स्थान का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो और अधिकतम सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो तो उस स्थान को कोल्ड डे घोषित कर दिया जाता है।