News Times 7
स्वस्थ

हाथों को सॉफ्ट और रिंकल फ्री रखने के लिए बनाएं कैरेट व कोकोनट हैंड मास्क

चेहरे और बालों की खूबसूरती बढ़ाने और बरकरार रखने के लिए तो हम कई तरह के मास्क आजमाते हैं | सर्दियों के मौसम में हाथों की त्वचा बेजान और काफी रूखी हो जाती है।

कैरेट हैंड मास्क :  गाजर विटमिन ए से भरपूर होती है और यही वजह है कि यह त्वचा के कोलेजन प्रोडक्शन को तेज़ करते हुए झुर्रियों के इलाज व उनके रोकथाम में मदद करती है।

सामग्री :  1 छिला हुआ गाजर, 1 टीस्पून शहद

Advertisement

विधि  :  छिले हुए गाजर को उबालें और उसे ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में शहद मिलाएं और हाथों पर लगाएं। इसे कम से कम 30 मिनट तक हाथों पर लगा रहने दें। हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद हाथों पर हैंड क्रीम लगाएं। इस हैंड मास्क को सप्ताह में दो बार अप्लाई करें।

कोकोनट हैंड मास्क :नारियल तेल एक बेहतरीन एंटी-एजिंग कंपाउंड है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर है। यह त्वचा के प्राकृतिक पीएच लेवल और उसकी नमी को बनाएं रखने में मददगार साबित होता है।

सामग्री : 1 टेबलस्पून ऑर्गेनिक नारियल तेल, 1 टीस्पून शिया बटर, पेपर टॉवेल

Advertisement

विधि :  दोनों सामग्री को एक साथ अच्छी तरह से मिलाएं और अपने हाथों और क्यूटिकल्स पर लगाएं। हाथों को पेपर टॉवेल में लपेट दें। 15 मिनट तक मास्क को लगे रहने दें। हाथों को अच्छी तरह पोंछ लें। इसके बाद मॉयस्चराइज़र लगाएं।

Advertisement

Related posts

एम्स भुवनेश्वर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने वीआईपी कल्चर से परेशान होकर प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी

News Times 7

दिनभर के तनाव और चिंता से दूर रखने में मदद करता है मेडिटेशन

News Times 7

फायदे में रहना है तो स्वास्थ्य बीमा खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखें वरिष्ठ नागरिक

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़