News Times 7
क्राइम

मुंबई में बंदूक की नोक पर 1 करोड़ की लूट

मुंबई: के मुलुंड इलाके में बुधवार को तीन अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक कार्यालय से करीब 1 करोड़ रुपये लूट लिये। बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। इस घटना का वीडियो जारी किया है जिसमें कार्यालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज में इस घटना को अंजाम दे रहे बदमाशों को साफ देखा जा सकता है कि कैसे बंदूक की नोक पर वह नोट अपने बैग में भर रहे हैं।

बंदूक की नोक पर जौहरी को लूटा

जोधपुर पुलिस ने बीते शनिवार को माता का थाना क्षेत्र में एक जौहरी से बंदूक की नोक पर लूट का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने गन प्वाइंट पर लूट को अंजाम दिया। आरोपी ने रैकी कर लूट की योजना बनाई थी। रेलवे स्टेशन से कार किराए पर ली गई थी। पुलिस को बताया कि कार से नंबर प्लेट निकालने के बाद पुलिस जौहरी की दुकान पर लूटपाट करने आई थी। सोने-चांदी की बोरियां मांगने पर जौहरी ने नहीं दी, जिस पर नकाबपोश लुटेरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी तो मिस फायर के चलते जौहरी की नकाबपोश से भिड़ंत हो गई। लुटेरों ने जौहरी के गले से सोने की चेन खींची और लूट कर भाग गया। जौहरी ने माता का थाना थाने में मामला दर्ज कराया है। जांच के बाद पुलिस ने दो नकाबपोश आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आरोपों से घिरे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र ब्रह्मचारी, लगा गंभीर आरोप जानिये विशेष

News Times 7

बड़ी अपराधिक साजिश हुई नाकाम,सरैया बाजार में 2 लोडेड पिस्टल व 8 जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

News Times 7

आतंकीयों के बडे़ हमले की साजिश को जवानों ने किया नाकाम, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़