News Times 7
क्राइम

बिलासपुर में पिता की शर्मनाक करतूत बेटी के साथ दुष्कर्म कर, जान से मारने की देता था धमकी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपनी ही मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता 11 साल की अपनी बेटी को डरा-धमकाकर पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। शासकीय संस्थान में काम करने वाली मां को पिता की हरकतों पर शक हुआ, तब उसकी बेटी ने आप बीती बताई। मामला सामने आने पर मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची थी। पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। 15 वर्षीय लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसका पिता रोजी-मजदूरी करता है और मां गर्वमेंट संस्थान में काम करती है। लड़की जब 11 साल की उम्र की थी, तब से उसका पिता उसके साथ गंदी हरकतें करता था। तब मासूम बच्ची को उसने जान से मारने की धमकी देकर डराया-धमकाया और अपनी मां को कुछ भी बताने से मना किया था। डर के चलते पांच साल तक छात्रा अपने पिता के शारीरिक शोषण का शिकार होती रही।

बेटी धीरे-धीरे कर बड़ी हुई, तब उसके पिता उसे घर से बाहर जाने से मना करते थे। डर के कारण बच्ची खेलने के लिए बाहर भी नहीं जा पाती थी। बड़ी होने के बाद भी आरोपी पिता उसे घर में रहने पर मजबूर करता था। इस दौरान उसकी मां ड्यूटी पर रहती थी। ये सब काफी दिन तक चलता रहा, बेटी के बाहर नहीं निकलने पर उसकी मां को उस पर शक हुआ। तब उसने अपनी बेटी को सच्चाई बताने का दबाव बनाया और उन्हें छोड़कर अकेली रहने की धमकी दी। मां के सख्त रुख को देखकर बेटी सहम गई और पिता की करतूतों की कहानी बताई। छात्रा का बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया और मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शिवराज सरकार मे राज्यमंत्री कम्प्यूटर बाबा गिरफ्तार, अवैध निर्माण पर चला बूलडोजर

News Times 7

गुजरात तट पर 3,300 किलोग्राम ड्रग्‍स जब्त,कीमत ₹2000 करोड़

News Times 7

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी ने छापा मारा,घर से मिला 33 लाख कैश

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़