News Times 7
दुर्घटना

छत्तीसगढ़ में बिजली ट्रांसफॉर्मर से झुलस गई चार साल की मासूम बच्‍ची

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की एक चार साल की मासूम बच्ची बिजली के झटके से झुलस गई। इलाज के लिए उसे रायपुर लाया गया। ऑपरेशन से पहले पता चला कि उसे कोरोना है। उसका ऑपरेशन का शेड्यूल टाल दिया गया। उसे कोरोना वार्ड में भर्ती करने के लिए दूसरे अस्पताल लाया गया, जहां उसे ICU में रखा गया है। कोरबा से आई चांदनी ने बताया, उसकी चार साल की बहन मीनाक्षी ने अनजाने में घर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर को छू लिया। इसकी वजह से उसके दोनों हाथ झुलस गए। सभी लोग उसे लेकर रायपुर आए। यहां डीकेएस अस्पताल में उसे ले जाया गया। वहां ऑपरेशन होना था। वहां बताया गया कि उसको कोरोना है। यहां भर्ती नहीं की जा सकती। इसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाएं। उसके बाद परिजन बच्ची को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है, बच्ची को ICU में रखकर निगरानी की जा रही है। सर्जन ने उसकी जांच कर ली है। उसके इलाज की प्रक्रिया चल रही है।

Related posts

कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू में लगी आग 12 साल के बच्चे सहित दो लोगों की मौत 

News Times 7

केरल विमान हादसे की आंखों देखी:सीआईएसएफ के जवान ने प्लेन गिरता देख कंट्रोल रूम को सूचना दी, तुरंत रेस्क्यू शुरू होने से कई लोगों की जान बच गई

News Times 7

उत्तरप्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर तोड़कर कार पर पलटा टैंकर 7 की मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़