News Times 7
दुर्घटना

मामूली विवाद को लेकर 2 भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई, इलाज के दौरान एक की मौत

रोहतासः बिहार में रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में कैमूर पहाड़ी के सोली गांव में ग्रामीण ने लाठी से पीटकर दो भाइयों को घायल कर दिया गया, जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दो दिन पूर्व सोली गांव में नगीना राम के खेत में जगलाल यादव भूमि संरक्षण विभाग का काम करा रहा था। कार्य श्यामनारायण उरांव के खेत में भी हो गया, जिसे लेकर श्यामनारायण उरांव नरेश उरांव दोनो भाई के साथ नरेश राम के साथ झगड़ा हो गया। नरेश के परिवार के सदस्यों ने मिलकर दोनों भाइयो को लाठी से पीटकर घायल कर दिया।

ग्रामीणों के मदद से श्यामनारायण की पत्नी शकुंतला देवी ने दोनों भाइयों को नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान नरेश उरांव की मौत हो गई जबकि श्यामनारायण उरांव का इलाज चल रहा है। शकुंतला देवी ने थाना में नगीना राम, जगलाल यादव सहित छ: लोगो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

भोपाल गैस कांडः 36 साल पहले कि वह काली रात जिसने गयी हजारों जिंदगियां

News Times 7

Kanjhawala Death Case मे पीड़ित के बॉयफ्रेंड का खुलासा ,होटल में पैसों के लिए लड़ रही थीं निधि और अंजलि

News Times 7

उत्तराखंड के चमोली में बडा़ सड़क दुर्घटना, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी गाडी़ 10 की मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़