News Times 7
देश /विदेश

इंटर के छात्र ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, कई दिनों से खराब थी दिमागी हालत

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के रंगरा चौक सहायक थाना क्षेत्र में एक छात्र ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि भवानीपुर गांव निवासी कारु यादव का पुत्र दिलखुश कुमार (18 वर्ष) ने रविवार को घर के कमरे में अपने गले में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। हादसे के बाद आए परिजनों ने कमरे में फंदे से लटके दिलखुश को देखा।

ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने दिलखुश को फंदे से उतारकर इलाज के लिए तुरंत नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिलखुश इंटर का छात्र था और कई दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया है।

Related posts

हाईकोर्ट ने सोमवार तक धार्मिक पोशाक पर लगाई रोक, 14 फरवरी से कर्नाटक में खुलेंगे स्कूल…फैसले को SC में चुनौती

News Times 7

रायपुर: एम्स में आधुनिक मशीनों से मूत्र रोगों का होगा उपचार

News Times 7

Rajasthan: जयपुर में छात्रा को फेल करने की धमकी देकर स्कूल संचालक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़