News Times 7
दुर्घटना

ट्रैक्टर और ट्रक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

औरंगाबादः बिहार में औरंगाबाद जिले के बारून थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जोगिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 19 पर आज सुबह एक ट्रैक्टर और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान बारून थाना क्षेत्र के मखरा गांव निवासी विनोद पासवान के रूप में की गई है। घायल धर्मपुर निवासी रोशन कुमार को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि बारून थाना क्षेत्र के सनथुआ ईंट भट्ठा से ईंट लेकर ट्रैक्टर से रोशन कुमार अपने गांव लौट रहा था तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक से ट्रैक्टर की टक्कर हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related posts

The Supreme Court’s jurisprudence on reservations has gaps

Admin

मामूली विवाद को लेकर 2 भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई, इलाज के दौरान एक की मौत

News Times 7

भाेपाल में युवक पर तेजाब फेंका, शाहजहांनाबाद के बेनजीर मैदान में हुई घटना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़