News Times 7
देश /विदेश

2024 तक देश और प्रदेश झुग्गी मुक्त होगा, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री का बड़ा दावा

भोपाल: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि 2024 तक देश और प्रदेश झुग्गी मुक्त हो जाएंगे। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने यह बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आज देश आजादी का 75 वां महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत 2024 तक देश और प्रदेश झुग्गी मुक्त हो जाएंगे।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने देश में 60 वर्ष तक राज किया। इन 60 वर्षों में कांग्रेस गरीबों को न तो एक पक्का मकान,एक गैस टंकी चूल्हा और ना ही पक्का शौचालय दे सकी न हीं पीने के पानी की व्यवस्था कर सकी। कांग्रेस गरीबों के नाम पर राजनीति करती रही। वही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस गरीब तबके को 7 वर्षों में इन मूलभूत सुविधाओं पर फोकस किया गया है। जिससे देश आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहा है।

कमल पटेल ने कहा कि न इधर न उधर मैं तो सिर्फ किसानों की बात करूंगा। किसानों की क्षति राष्ट्र की क्षति है हम किसानों के हर संकट में उनके साथ खड़े हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उन्हें प्राकृतिक आपदा आरबीसी (6-4) के तहत नुकसान की भरपाई और बीमा राशि सरकार दिलवाएगी जाएगी।

Related posts

मरियम नवाज ने पीएम इमरान खान पर कसा तंज, पूछा- क्या इमरान ‘पवित्र गाय’ हैं?

News Times 7

धर्म संसद पर बोले RSS चीफ भागवत-हिंदुत्व से इसका कोई लेना-देना नहीं, हिंदू सिर्फ ‘भगवद् गीता’ पर बात करेंगे

News Times 7

रायपुर: आबंडेकर अस्पताल के हर्ट सर्जन ने दिल के वाल्व प्रत्यारोपण कर मरीज की बचाई जान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़