News Times 7
देश /विदेश

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर उड़ता दिखा ड्रोन, बीएसएफ ने चलाई गोलियां

जम्मू : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बृहस्पतिवार को यहां आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास एक उड़ती हुई वस्तु पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने कहा कि उड़ने वाली वस्तु संभवतः एक ड्रोन थी, जिसे सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में भेजने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि उसे वापस जाने को मजबूर कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि आर. एस. पुरा-अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक उड़ती हुई वस्तु का पता चला, जिसके बाद बीएसएफ के सतर्क जवानों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

आतंकवादी तत्व अकसर हथियारों तथा विस्फोटक सामग्री और नशीले पदार्थ भेजने के लिए आईबी पर ड्रोन का उपयोग करते हैं।

Related posts

वेब सीरीज देख कोलकाता में 12 साल के लड़के ने की आत्महत्या, कारण जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

News Times 7

लता मंगेशकर की याद में बंगाल में सोमवार को आधे दिन की रहेगी छुट्टी, ममता बनर्जी ने किया ऐलान

News Times 7

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा- बिहार में शीघ्र होगी 8853 ANM की नियुक्ति

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़