News Times 7
टॉप न्यूज़

लंबे समय से फरार RJD की जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, खाने में जहर मिलाकर पति को मारने का किया था प्रयास

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही राष्ट्रीय जनता दल की जिलाध्यक्ष निशू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ कोर्ट ने हत्या के प्रयास मामले को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इस क्षेत्र के दीपनगर निवासी राजद की जिलाध्यक्ष निशू सिंह अपने पति को मारने के आरोप में लंबे समय से फरार चल रही थी। वर्ष 2018 में घरेलू विवाद की वजह से उसने अपने पति ब्रजेश कुमार को भोजन में जहर देकर मारने का प्रयास किया था। इस सिलसिले में पति ने निशू सिंह के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी के पति की गुहार लगाने के बाबत वरीय पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश पर पुलिस ने संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर पुलिस ने चिकित्सा एवं कोविड जांच करवा कर उसे जिला न्यायालय में पेश किया। बाद में न्यायालय के आदेश पर राजद जिलाध्यक्ष को जेल भेज दिया गया है।

इस बीच आरोपी के पति ब्रजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 के फरवरी में एक दिन उनकी पत्नी निशू सिंह ने उन्हें और बेटी को भोजन करने के लिए कहा लेकिन बेटी ने भोजन करने से मना करते हुए कहा कि मां ने भोजन में कुछ मिलाया है। पूछने पर पत्नी निशू सिंह ने कहा कि जोंक की दवाई है। बाद में पुलिस के सामने हुए फोरेंसिक जांच में भोजन में सल्फॉस की दवा निकली। इसके बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Related posts

ऑपरेशन देवी शक्ति’ के तहत जल्द ही एक सिख प्रतिनिधिमंडल आने वाला अफगानिस्तान से भारत

News Times 7

23वें दिन फिल्म छावा’ ने पकड़ी रफ्तार, डबल डिजिट में हुई कमाई 500 करोड़ क्लब में एंट्री मे शामिल

News Times 7

केरल के कन्नूर जिले में आरएसएस कार्यालय पर बम फेंकने के बाद इलाके में मची सनसनी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़