News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबर

नितीश सरकार का बड़ा फैसला- कोरोना से जान गंवाने वाले निजी चिकित्सकों के परिजनों को भी मिलेगी 50 लाख की बीमा राशि

बिहार में नितीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कोरोना से जान गंवाने वाले निजी चिकित्सकों के परिजनों को भी 50 लाख रुपये के बीमा भुगतान के दायरे में लाने का निर्णय लिया है, प्रदेश के मानवाधिकार आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि यह राशि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत दी जाएगी।

Families of private doctors who lost their lives due to corona in Bihar  will also get 50 lakhs the battle of IMA paid off - बिहार में कोरोना से जान  गंवाने वाले
प्रदेश के निजी चिकित्सकों के परिजनों को भी सरकारी चिकित्सकों की तरह यह राशि देने की मांग इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बिहार की ओर से उठाई जा रही थी। आईएमए का कहना है कि प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के चलते 80 निजी चिकित्सकों की मौत हुई है।

बिहार मानवाधिकार ने आईएमए को भेजा पत्र
इसे लेकर आईएमए बिहार को मानवाधिकार आयोग की ओर से एक पत्र भेजा गया है। इस पत्र में कोरोना से जान गंवाने वाले निजी डॉक्टरों के परिजनों को 50 लाख रुपये दिए जाने की बात कही घई है। आईएमए ने कहा है कि मानवाधिकार आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 से जान गंवाने वाले निजी चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के परिजनों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 50 लाख रुपये की बीमा राशि दी जाएगी। बीमा राशि का यह भुगतान बीमा कंपनी की ओर से किया जाएगा।भाजपा से अलग हो सकते हैं नीतीश कुमार | Nitish Kumar may part ways with BJP  - Khulasa First

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

सिक्किम में हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत जबकि 150 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका

News Times 7

बढ़ने वाले हैं कॉमर्शियल वाहनों के दाम,जानिए क्या है वजह

Admin

खट्टर सरकार में खनन माफियाओं का तांडव,अवैध खनन माफिया को रोकने गए DSP पर चढ़ाया डंपर ,हुई मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़