शाहनवाज अली – गोलियों की तडतडाहट से फिर एक बार भोजपुर गूंज गया जहां अपराधियों के बुलंद हौसले ने प्रशासन को चुनौती दे डाली है
दरअसल भोजपुर जिले के चर पोखरी प्रखंड के बाबूबांध पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी, हत्या की वजह के मूल कारणों का खुलासा तो अभी नहीं हो पाया है लेकिन परिजनों का आरोप है की राजनीति ही हत्या की मूल वजह है ,सूत्रों की माने तो बाबू बांध पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह कही से आ रहे थे की हथियार से लैस अपराधी एंबुलेंस से वहां पहुंच कर संजय सिंह को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जहां गोली लगने के बाद मौके पर ही नवनिर्वाचित मुखिया कि मृत्यु हो गई, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन चुका है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है मौके पर मौजूद ग्रामीण और नवनिर्वाचित मुखिया के समर्थकों ने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है जहां समर्थकों ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत नवनिर्वाचित मुखिया की हत्या की गई वही परिजनों ने कहा कि मुखिया पद मे जीत ही जीतीसंजय सिंह के हत्या की वजह हैं !

