News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़हादसा

बाराबंकी में दिखा रफ़्तार का कहर मौके पर गई 13 की जान, दर्जनों घायल ट्रक और बस के उड़े परखच्चे

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दर्दनाक हादसा हो गया, लखनऊ से सटे बारबांकी में एक डबल डेकर बस और ट्रक की भयानक भिड़ंत में 13 लोगों के मारे जाने की खबर आ चुकी है. दो दर्जन से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. ज़िले के देवा थाना क्षेत्र के बबुरिया गांव के पास आउटर रिंग रोड पर हादसा तब हुआ जब तेज़ रफ़्तार डबल डेकर बस दिल्ली से बहराइच की तरफ जा रही थी. जानकारी के मुताबिक आउटर रिंग रोड के किसान पथ पर एक गाय को बचाने के चक्कर में डबल डेकर बस सामने से आ रही बालू से लदे ट्रक से टकरा गई. पुलिस ने सभी घायलों को निकालकर ज़िला अस्पताल भेजा, जहां से करीब पांच से छह गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया. इस दुर्घटना पर सीएम योगी ने कुछ इस तरह दुख जताया.

Related posts

गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल का दावा, कांग्रेस को मिलेंगी 5 से भी कम सीटें

News Times 7

राधारानी विवादित बयान के बाद कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी मंदिर में नाक रगड़कर मांगी माफी

News Times 7

दिल्ली सरकार के स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी में स्नातक और डिप्लोमा कार्यक्रमों में 6,000 सीटों के लिये एडमिशन शुरू

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़