बंगाल विधानसभा चुनाव में मोदी -शाह की लहर में भी प्रचंड जीत हासिल कर भवानीपुर उपचुनाव जीत में जितने वाली टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ के लेख में कुछ ऐसा लिखा है जहाँ वो खुद को कांग्रेस से आगे देख रही है, मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ के लेख में लिखा है कि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने में बुरी तरह विफल रही है, इसलिए भारत के लोगों ने फासीवादी भगवा पार्टी को हटाकर एक नया भारत बनाने की जिम्मेदारी तृणमूल कांग्रेस पर डाल दी है। ममता ने लिखा कि इस साल की शुरुआत में राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ शानदार जीत के बाद टीएमसी ने देश भर के लोगों का विश्वास अर्जित किया है। इस लेख का शीर्षक ‘दिल्ली आर डाक’ दिया गया है।
कांग्रेस ने दो लोकसभा चुनाव में जनता का विश्वास तोड़ा: ममता
ममता ने कहा कि हमने कभी भी कांग्रेस को अलग नहीं रखा लेकिन तथ्य यह है कि हाल के दिनों में, कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने में विफल रही है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में यह साबित हो गया था। यदि आप केंद्र में लड़ाई नहीं दे सकते हैं, तो जनता का विश्वास टूट जाता है। ममता ने कहा कि भाजपा को राज्यों में कुछ और वोट मिले, हम इस बार ऐसा नहीं होने दे सकते।
भाजपा विधानसभा चुनावों में अपनी हार को पचा पाने में विफल: ममता
ममता बनर्जी ने लिखा कि भाजपा विधानसभा चुनावों में अपनी हार को पचा पाने में विफल रही है और प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। अभी, टीएमसी के सामने एक नई चुनौती है – दिल्ली का आह्वान। इस देश के लोग जनविरोधी नीतियों से राहत चाहते हैं और राजनीति एवं फासीवादी ताकतों की बुरी तरह से हार का इंतजार कर रहे हैं।
टीएमसी को विभिन्न राज्यों से लोगों के फोन आ रहे
ममता बनर्जी ने कहा कि देश के लोग अब टीएमसी को लेकर एक नए भारत का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अब भाजपा से परेशान हो गए हैं, इसलिए अब वे इस भगवा पार्टी से छुटकारा चाहते हैं। ममता ने कहा कि टीएमसी को विभिन्न राज्यों से लोगों के फोन आ रहे हैं और वे चाहते हैं कि बंगाल एक नए भारत के लिए लड़ाई का नेतृत्व करे। इसलिए हम कह रहे हैं कि हमें लोगों की पुकार का जवाब देना है। हमें लोगों की इच्छाओं को पूरा करना है और सभी भाजपा विरोधी ताकतों को एक मंच पर लाना है और लड़ाई लड़नी है। दिल्ली पहुंचने के लिए भाजपा विरोधी दलों को टीएमसी का साथ देना होगा।
ममता बनर्जी ने जुलाई में दिल्ली का दौरा किया था
गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के बाद ममता बनर्जी ने जुलाई में दिल्ली का दौरा किया था और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा विरोधी दलों के गठबंधन को एक साथ लाने के लिए लिए विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की।
त्रिपुरा से भी भाजपा को करेंगे बेदखल: ममता
ममता ने आगे लिखा कि वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। पार्टी त्रिपुरा में भी भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए मेहनत कर रही है।