पंजाब चुनाव में भाजपा अब तालिबान के भरोसे चुनाव में उतरने की तैयारी में है, पंजाब चुनाव में भाजपा अब तक शिरोमणि अकाली दल के साथ मैदान में उतरती रही है। उसके हिस्से में केवल 23 सीटें आती थीं। लिहाजा पंजाब में उसकी बड़ी साख दांव पर नहीं है। फिर भी पार्टी अपनी पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतरेगी।
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566
भाजपा को उम्मीद है कि पंजाब के बॉर्डर के इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि के कारण राष्ट्रवाद का मुद्दा अन्य मुद्दों पर भारी रहेगा और उसे यहां अच्छी सफलता मिल सकती है। वह दलित मुख्यमंत्री का चेहरा सामने रखकर शिरोमणि अकाली दल और बसपा के गठजोड़ की काट खोजना चाहती है तो गरीब किसानों को साथ लेकर किसान आंदोलन की नाराजगी कमजोर करना चाहती है।
