News Times 7
अर्थव्यवस्थाबड़ी-खबर

एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बनें अडाणी जानिये कितनी है सम्पति

गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन चुके है ,ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी एक बार फिर से एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। संपत्ति के मामले में उन्होंने चीन के कारोबारी झोंग शानशान को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में पहले स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। अडाणी अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 14वें नंबर पर हैं।

Richest Man in Asia: एशिया के दूसरे अमीर शख्स बने गौतम अडानी🇮🇳🇮🇳🇮🇳 - YouTube
इतनी है अडाणी की संपत्ति
गौतम अडाणी अब 71.3 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में आई तेजी की वजह से गौतम अडाणी की संपत्ति में इजाफा हुआ है। अडाणी पावर, अडाणी गैस और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में पिछले 10 दिनों से जोरदार उछाल आया है। अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर में पांच फीसदी का अपर सर्किट भी लगा। मुकेश अंबानी और झोंग शानशान की संपत्ति क्रमश: 87.8 अरब डॉलर और 66.6 अरब डॉलर है।

Adani extremely close to becoming Asia richest person left Chinese billionaire behind now Mukesh Ambani turn - अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने के बेहद करीब, चीनी अरबपति को छोड़ा पीछे
दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबेरों की सूची
 
रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) स्रोत
1. जेफ बेजोस 201 अरब अमेजन
2. एलन मस्क 199 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स
3. बर्नार्ड अर्नाट 167 अरब LVMH
4. बिल गेट्स 153 अरब माइक्रोसॉफ्ट
5. मार्क जुकरबर्ग 142 अरब फेसबुक
6. लैरी पेज 129 अरब गूगल
7. सर्जी ब्रिन 125 अरब गूगल
8. स्टीव वाल्मर 108 अरब माइक्रोसॉफ्ट
9. वॉरेन बफेट 104 अरब बर्कशायर हैथवे
10. लैरी एलिसन 104 अरब ऑरेकल

मुकेश अंबानी बने देश के सबसे अमीर शख्स, इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे - ​​मुकेश अंबानी फिर रईस एशियाई | ET Hindi
अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर्स में दोबारा तेजी दिखी जा रही है। मालूम हो कि हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) द्वारा तीन फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स फंड (FPI) का डीमैट अकाउंट ब्लॉक किया गया है। इससे उनकी संपत्ति में गिरावट आई थी

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

लेकिन अडाणी समूह ने साफ कहा था कि ये खबर बकवास है और बाजार में अफवाह फैलाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एनएसडीएल ने तीन विदेशी फंड्स Albula इन्वेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड के खाते फ्रीज किए हैं। इनके पास अडाणी ग्रुप की चार कंपनियों के 43,500 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के शेयर हैं। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने एनएसडीएल द्वारा तीन विदेशी फंड्स के खाते फ्रीज करने की खबर का खंडन किया और कहा कि यह स्पष्ट रूप से गलत है और निवेश करने वाले समुदाय को जानबूझकर गुमराह करने के लिए किया गया है।एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने गौतम अडानी, जानिए कितना है उनके पास धन - Gautam Adani becomes Asias second richest man, know how much wealth he has | Dailynews

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

प्रियंका गांधी का मथुरा में किसान महापंचायत, कहा- मोदीजी की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि आपने अपने खरबपति मित्रों को खूब बढ़ाया

News Times 7

गाजा पर इजरायली बर्बरीयत और अस्पतालों, स्कूलों पर बम मारकर किये गए जनसंहार के खिलाफ आरा मे प्रतिरोध मार्च

News Times 7

रणबीर और आमिर खान के बीच झगड़ा, आमिर ने एक बातचीत में गलत ले लिया रणबीर कपूर का नाम

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़