News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

प्रियंका गांधी का मथुरा में किसान महापंचायत, कहा- मोदीजी की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि आपने अपने खरबपति मित्रों को खूब बढ़ाया

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर करारे हमले किए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाषण में पीएम मोदी को केंद्रित रखा। किसान कानून को अरबपतियों के लिए बनाया गया कानून बताया। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में उन्होंने कहा कि इस सरकार का अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे। Priyanka Gandhi Vadra Speech In Kisan Mahapanchayat Mathura Today - मथुरा  में महापंचायत: भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे सरकार का अहंकार, मथुरा में प्रियंका  गांधी ने भरी ...

महापंचायत के लिए आईं प्रियंका गांधी वाड्रा मंच पर पहुंच गईं हैं। कार्यकर्ताओं ने उनका नारे लगाकर स्वागत किया। प्रियंका के आते ही समूचे पंडाल में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। मौजूद जनता ने हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। प्रियंका ने मंच पर पहुंचकर कहा कि मेरा सौभाग्य है कि यहां खड़ी हूं। बांके बिहारी महाराज की जय, गिरिराज महाराज की जय, जमुना मैया की जय के साथ अपना भाषण शुरू किया।

ये धरती मथुरा की धरती है। ये धरती अहंकार को तोड़ती है। भगवान श्रीकृष्ण ने अहंकार में डूबे श्रीइंद्र देवे जी के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाकर इस धरती के लोगों की रक्षा की थी। तब से यहां अन्नकूट की पूजा होती है। प्रियंका गांधी ने मंच संभालते ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला बोल दिया। मथुरा में उन्होंने कहा कि पीएम अहंकारी हैं उनका अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे। पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने दो हवाई जहाज करीब 16,000 करोड़ खर्च करके खरीद लिए लेकिन गन्ना किसानों का 15,000 करोड़ बकाया नहीं दिया। मथुरा में प्रियंका गांधी की किसान महा पंचायत, बोलीं- मर चुका है सरकार का  विवेक, अहंकार तोड़ेंगे भगवान कृष्ण | In Mathura, Priyanka Gandhi will do  farmers ...

Advertisement

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी किसान विरोधी हैं, कानून बनाते समय किसानों से नहीं पूछा गया। डीजल पेट्रोल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नोटों की खेती करने वालों ने ये कृषि बनाया है। ये कानून उन्हीं के लिए बना है। अरबपतियों के लिए बनाया है कृषि कानून है।

भाजपा सरकार ने बेचने की ऐसी भांग डाली है। गोवर्धन पर्वत को संभाल कर रखिए कल की कुछ नहीं पता इसे भी बेचने की कोशिश न करें। केंद्र ने खरबपति मित्रों को लाखों करोड़ कर्जा माफ किया है। किसानों का एक भी कर्जा माफ नहीं किया। फसल बीमा के नाम पर किसानों से खरबपति मित्रों ने 26 हजार करोड़ रुपये कमाएं हैं। मंच से कहा कि किसान का अपमान किया जा रहा है।

आंदोलनजीवी कहा, आतंकवादी बोला, संसद में 215 शहीद किसानों के लिए जब राहुल ने दो मिनट का मौन मांगा तो इनके सांसद दो मिनट के मौन के लिए खड़े नहीं हुए। जनता जनार्दन है, जनता अहंकारी सरकार को हमेशा सबक सिखाती है। आज वो समय आ गया है। चुनाव के समय किए वादे झूठ निकले।

Advertisement

जब पीएम के निर्णयों पर सवाल उठते हैं तो पिछली सरकारों को दोषी ठहराते हैं। जनता की बात को स्वीकार नहीं करते। इनमें अहंकार है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस को दोषी ठहराया। शुक्र करिए कि पिछली सरकारों ने कुछ बढ़ाया आपने तो कुछ बढ़ाया नहीं। शुक्र करिए कि पिछली सरकार ने कुछ बनाया, आप बेचते क्या। बड़े-बड़े उद्योग बेच डाले। शायद मोदीजी की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि आपने अपने खरबपति मित्रों को खूब बढ़ाया।इस वजह से टला प्रियंका गांधी का मथुरा दौरा, महापंचायत की थी

जब तक किसान लड़ते रहेंगे तब तक कांग्रेस पार्टी हर दुख में हर दर्द में शामिल होगी। जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी इन कानूनों को सबसे पहले रद्द किया जाएगा। इस सरकार को भी भगवान श्रीकृष्ण की वाणी सुनाई देगी। जो जनता कहती है वो सही है। इस सरकार के अहंकार को खत्म करने के लिए जो करना पड़ेगा करेंगे।

महापंचायत में अपने भाषण को खत्म करने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि जो किसान भाई इस आंदोलन में शहीद हुए हैं। उनके लिए दो मिनट का मौन रखें। प्रियंका गांधी वाड्रा ने जय जवान जय किसान के साथ अपना भाषण किया। जब प्रियंका गांधी महापंचायत के लिए आईं तो रास्ते मे मौजूद कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया।गांधी का मथुरा में महापंचायत के दौरान रास्ते में जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।बृजभूमि की तरफ बढ़ते काफिले को थाम कर डीएनडी हाइवे पर स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी ने काफिला रोककर मुलाकात की।किसान नेता का बड़ा बयान, कहा, 'रविवार को राजस्थान बॉर्डर से ट्रैक्टर मार्च  निकालेंगे और दिल्ली-जयपुर हाइवे बन्द करेंगे'

Advertisement

प्रियंका गांधी वाड्रा की महापंचायत के लिए पालीखेड़ा मैदान पर अच्छी भीड़ जुटी है। कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे हैं। मंच से पदाधिकारी लगातार कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। महापंचायत में जाने से के बाद प्रियंका गांधी वृंदावन कुंभ में जाएंगी, वहां पर साधु-संतों से आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगी। इस दौरान वह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने भी जा सकती हैं। कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मथुरा के तीन धार्मिक स्थलों के नाम मांगे हैं, जिनमें वृंदावन का नाम सबसे ऊपर दिया गया है। वृंदावन में पुलिस-प्रशासन की टीमों ने सुरक्षा के इंतजाम जांचे हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नीतीश सरकार बड़े पैमाने पर अब हेडमास्टर और हेड टीचरों की करेगी बहाली

News Times 7

बिहार के डीजीपी ने क्यो कहा ऐसा

News Times 7

52 करोड़ रुपये में बिका किंगफिशर हाऊस , आठ बार की नीलामी में भी नहीं बनी बात

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़