शनिवार को 29 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद आज विभागों का भी बटवारा हो गया, राज्य के नए मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने वित्त, बंगलूरू विकास और कैबिनेट मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी अपने पास रख ली है। वहीं बी श्रीरामुलु को परिवहन और अनुसूचित जनजाति कल्याण, केएस ईश्वरप्पा को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग दिया गया है और आर अशोक को राजस्व विभाग मिला है। लिंगायत नेता वी सोमन्ना को आवास, प्रभु चव्हाण को पशुपालन आवंटित किया गया है। विजयनगर विरुपक्ष और ‘थायी’ भुवनेश्वरी के नाम पर शपथ लेने वाले आनंद सिंह को पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग सौंपा गया है।
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें – 9142802566 , 1Newstimes7@gmail.com
