News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

भाजपा नेता विजयवर्गीय का दावा-कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को खत्म करने की साजिश

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अपने एक दावे से सबको चौंका दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने भारत में कोरोना की दूसरी लहर को चीन की तरफ से भारत पर ‘वायरल वार’ बताया है। उन्होंने दावा किया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को खत्म करने की साजिश है।

भाजपा नेता विजयवर्गीय ने सवाल उठाया कि कोरोना की यह लहर आई है या भेजी गई है? यह सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा, ” हमें लगता है कि भारत में परेशानी पैदा करने के लिए यह चीन का वायरल वॉर है। कोरोना की दूसरी लहर सिर्फ भारत में ही दूसरी लहर आई है। यह पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, भूटान जैसे पड़ोसी देशों में नहीं आई। यह जांच का विषय है।”Corona Second Wave In India Is Viral War Of China Says kailash Vijayvargiya  कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना की दूसरी लहर को चीन का वायरल वार बताया - News  Nation

चीन के लिए राजनीति कर रही कांग्रेस 
कैलाश विजयवर्गीय ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने कोरोना को भारतीय वैरिएंट बताया है। यह भारत को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। चीन कांग्रेस और कमलनाथ के कंधों पर बंदूक रखकर हमारे देश में चला रहा है और दुनिया में हमें बदनाम कर रहा है। कांग्रेस देश में चीन के लिए राजनीति कर रही है।Narendra Modi: Latest News and Updates of PM Modi, Videos and Photos | प्रधानमंत्री  मोदी के नवीनतम समाचार और अपडेट, नरेंद्र मोदी के फोटो और वीडियो - Navbharat  Times

पीएम ने देश को ऑक्सीजन संकट से बचाया
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ऑक्सीजन संकट से बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आप ऑक्सीजन संकट के दौरान पीएम मोदी की ओर से गए कार्यों की कल्पना नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने नौसेना, सेना और वायु सेना का इस्तेमाल किया और जहाजों, हवाई जहाजों और ट्रेनों के माध्यम से ऑक्सीजन टैंकरों को लाया गया। शुरुआती 4-5 दिनों में परेशानी हुई। हमें दूसरी लहर की तीव्रता और उसके प्रभाव के बारे में पता नहीं था।कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कोरोना की दूसरी लहर को बताया चीन की साजिश  (वीडियो), kailash vijayvargiya on Corona second wave china viral war

बोले- इस वक्त देश को एकजुट होने की जरूरत
कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि चीन का वायरल वॉर भारत की प्रतिष्ठा कम करने के लिए रची गई साजिश का हिस्सा है।

 

उन्होंने कहा, ”ऐसे समय में हमें राष्ट्र के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए। हम पार्टी के लिए नहीं बल्कि देश के लिए काम कर रहे हैं।”

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

 

Related posts

कोरोना बना खतरे की घंटी 24 घंटे में 6,650 नए केस आने से मचा हड़कंप ,ओमिक्रॉन के मामले हुए 358

News Times 7

JNU मे स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण, पीएम ने कहाँ प्रतिमा राष्ट्र प्रेम सिखाएगी

News Times 7

कोरोना मामलों में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिए हाई लेवल मीटिंग के निर्देश

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़