News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा ने की वापसी ,लेकिन आम आदमी पार्टी दे रही है कड़ी टक्कर कांग्रेस के हालत खस्ता

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में मंगलवार को आज चुनाव का परिणाम सामने आ रहे हैं गुजरात के 6 महानगरों में अहमदाबाद, सूरत, बड़ोदरा, जामनगर ,भावनगर और राजकोट के 2776 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो रहा है, 46 .1 % इन निगमों के चुनाव के वोटिंग प्रतिशत है, जहां 1 सीट भाजपा पहले ही जीत चुकी है, नारायणपुरा सीट से महिला उम्मीदवार बिंद्रा सुरती के सामने कोई उम्मीदवार था ही नहीं जहां यह सीट पहली भाजपा ने जीती है, यह चुनाव सत्तारूढ़ भाजपा के लिए काफी अहम हैं। वहीं शुरुआती रुझान में भाजपा ने सभी छह निगमों में बढ़त बनाई हुई है लेकिन आप उसे सूरत में कड़ी टकक्र दे रही है। इसके अलावा कांग्रेस खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई है। इसी बीच बसपा ने जामनगर की तीनों सीटों पर जीत हासिल कर ली है जबकि सूरत में आप का खाता खुला है।भाजपा को जिताने में मदद के लिए चुनाव लड़ती है कांग्रेस: मनीष सिसोदिया

अहमदाबाद सहित सभी छह नगर निगमों में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। 21 फरवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान हुए थे। भाजपा 277 और कांग्रेस 53 सीटों पर आगे चल रही है। सूरत में आप 16 सीटों पर आगे चल रही है। वो यहां दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है और कांग्रेस खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं राजकोट में भाजपा को 72 में से 24 सीटों पर जीत मिल चुकी है। रुझानों में भी पार्टी बाकी की 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।Gujarat Municipal Election Results 2021 Live Nagar Nigam Chunav Vote  Counting News Updates: Bjp Congress Candidates Independant Six Civic Bodies  Pm Modi Amit Shah - Gujarat Mc Election Result 2021 Live: अहमदाबाद

भाजपा ने अहमदाबाद सहित सभी छह नगर निगमों में जीत के जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा सभी नगर निगमों में एकतरफा बहुमत से जीत हासिल कर रही है। शाम को सात बजे अहमदाबाद के खानपुर इलाके में स्थित भाजपा कार्यालय में विजय सभा का आयोजन किया गया है। इसमें गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं।Gujarat Municipal Election: गुजरात नगर निगम चुनाव परिणाम कल, यहां समझिए  सियासी गणित | Gujarat Municipal corporation election results on 23 february  | BJP congress AAP AIMIM NCP BTP - Hindi Oneindia

Advertisement

निकाय चुनावों की 576 सीटों में से 349 के रुझान मिल गए हैं। इसमें से भाजपा 286 और कांग्रेस 42 सीटों पर आगे है। अहमदाबाद को छोड़कर अन्य किसी निगम में कांग्रेस दो अंकों पर नहीं पहुंच सकी है। राजकोट की 72 में से 48 सीटों के रुझान आ चुके हैं। यहां सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

के एल राहुल ने लिए बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी के संग सात फेरे

News Times 7

अयोध्या में मस्जिद निर्माण में तेजी:1400 वर्गमीटर जमीन पर बनेगी इबादतगाह, इतने ही क्षेत्रफल में थी बाबरी मस्जिद

News Times 7

कानपुर में नाले की करेंगे रोबोट ,सफाई कर्मियों की टेंशन खत्म

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़