News Times 7
Other

राम मंदिर के चंदा पर कांग्रेस के झाबुआ से विधायक कांतिलाल भूरिया का विवादित बयान

विवाद और विवादित बयानों के दौर में कोई पीछे रहने को तैयार नहीं है,,कभी भाजपा की ओर से उनके बड़े नेता विवादित बयान देते हैं तो कभी कांग्रेस के, इन्हीं विवादित बयानों के दौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झाबुआ से वर्तमान विधायक कांतिलाल भूरिया ने एक विवादित बयान अयोध्या में राम मंदिर के चंदे को लेकर दे दिया है ram mandir donations using for alcohol: congress mla kantilal bhuria says, bjp man drink alcohol using ram mandir donations money at night : कांग्रेस विधायक बोले, दिन में राम मंदिर के लिए,दरअसल भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कांतिलाल भूरिया ने कहा है कि कुछ बीजेपी नेता अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से चंदा एकत्र कर रहे हैं और उसका इस्तेमाल शराब पीने में कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने बीजेपी से पूछा है कि इतने साल में राम मंदिर बनाने के नाम पर जो चंदा लिया वो कहां गया?

कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा, “मैं बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछता हूं कि राम मंदिर (Ram Temple) के निर्माण के नाम पर इतने सालों तक आपने जो चंदा लिया है वो कहां है? उसे राम मंदिर ट्रस्ट में क्यों नहीं जमा करवाते? बीजेपी के कुछ नेता दिन में लोगों से राम मंदिर के नाम पर चंदा ले रहे हैं और रात में उसी पैसे से शराब पी रहे हैं.”

Related posts

देश में फिर से बढे कोरोना के आकड़े बीते 24 घंटे में 21,566 नए केस सामने आए ,सक्रिय केस 1.5 के पास

News Times 7

श्रद्धालु कर पाएंगे अब जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन, 9 महीने बंद रहने के बाद खुला मंदिर

News Times 7

The Supreme Court is right on cryptocurrency

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़