भोजपुरी (Bhojpuri) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का कोई भी गाना रिलीज होता है, वो कुछ ही देर में3 सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है. खेसारी लाल (Khesari Lal) भोजपुरी सिनेमा के सबसे चहीते स्टार हैं इसलिए इन्हें भोजपुरी दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है. हाल ही में शिल्पी राज (Shilpi Raj) के साथ खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song) ‘लागेलु जहर’ (Lagelu Jahar) रिलीज हुआ है जो खूब धूम मचा रहा है.
आज यानी 11 जुलाई को ‘बालाजी रिकॉर्ड्स’ के यूट्यूब चैनल पर खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘लागेलु जहर’ रिलीज हो चुका है. खेसारी लाल यादव की ऐसी दीवानगी है कि 1 ही घंटे में गाने को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल दबंग लुक में नजर आ रहे हैं.
बॉडीगार्ड्स और बंदूकों के बीच घिरे खेसारी बाहुबली नेता जैसे लग रहे हैं. उनके अपोजिट नजर आ रही हैं बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस श्वेता माहरा (Shweta Mahara) जिनका डांस और अदाएं लोगों को दीवाना बना रही हैं. गाने की सबसे खास बात है खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Khesari Lal Yadav Shilpi Raj) की गायकी. जी हां, इस गाने को भी भोजपुरी की फेमस सिंगर जोड़ी खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है. पहले भी दोनों ने कई फेमस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Songs) साथ में गाए हैं इसलिए भोजपुरी दर्शक इन दोनों ही दिग्गज कलाकारों की परफॉर्मेंस से परिचित हैं और खूब पसंद करते हैं. आपको बता दें कि ‘लागेलु जहर’ गाने को लिखा है आजाद सिंह ने जबकि गाने का म्यूजिक दिया है आजाद सिंह और विवेक सिंह ने.
इस गाने में खेसारी लाल यादव शर्टलेस (Khesari Lal Yadav Shirtless) नजर आ रहे हैं. उनकी बॉडी उनके फैंस को बहुत पंसद आ रही है. खेसारी (Khesari) तो कमाल लग ही रहे हैं लेकिन उनके साथ नजर आ रही दोनों एक्ट्रेसेज भी सुपर हॉट लग रही हैं. खेसारी लाल के साथ इस गाने में नजर आ रही हैं भोजपुरी क्वीन (Bhojpuri Queen) पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) और बिंदास गर्ल आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey). पाखी और आकांक्षा (Pakhi Hegde Akanksha Dubey) ने इस गाने में आग लगा दी है. खेसारी, आकांक्षा और पाखी के अंदाज से सजे इस गाने को भी खेसारी और शिल्पी राज की ही जोड़ी ने गाया