News Times 7
Otherआंदोलनबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

किसानों का सामना करने के लिए दिल्ली पुलिस को दिए गए स्टील की लाठियां और हैंड कवर, विवाद बढ़ने पर सब लौटाए

हालात इस कदर बेकाबू है कि अब किसानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस स्टील की लाठियां और हैंड कवर के साथ अब आमने-सामने उतरेंगे ,किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को हुई हिंसा में 400 से अधिक जवान जख्मी हुए थे ,इसे लेकर दिल्ली पुलिस अब स्टील की लाठियों के साथ किसानों पर प्रहार करने के लिए उतरेंगी,ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों को स्टील की लाठी, सड़क पर कील, ऐसे किये जा रहे है किसान आंदोलन के लिए इंतजाम !

सोमवार को सोशल मीडिया पर शाहदरा जिले का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पुलिस के जवान स्टील की लाठी और स्टील के ही हैंड कवर के साथ दिखाई दिए।

जवानों को तलवार से होने वाले हमले से बचाने के लिए एक निजी संस्था ने स्टील की लाठी और हैंड कवर बनाकर दिए। जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस तरह के हथियारों को रखने की कोई अनुमति नहीं है, इसलिए ऐसी सभी लाठियों और स्टील के हैंड कवर को संस्था को वापस कर दिया गया।

जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च के दौरान कुछ किसानों ने पुलिस के जवानों पर तलवारों से हमला कर दिया था। प्लास्टिक और लकड़ी की लाठी तलवार के वार को रोक नहीं पाई और कई पुलिसकर्मी तलवार लगने से जख्मी हो गए थे। इसको ध्यान में रखते हुए एक निजी संस्था ने पुलिस जवानों के लिए स्टील की लाठी बनाई। लाठी को पकड़ने के लिए बाकायदा हैंडल लगा हुआ था। जवान के एक हाथ में लाठी और दूसरे हाथ में बचाव करने के लिए स्टील का ही एक हैंड कवर भी बनाया गयादिल्ली पुलिस की अपील- अफवाहों पर न करें विश्वास, 122 गिरफ्तार, 44 मामले दर्ज, अवैध रूप से कोई हिरासत में नहीं - Online Web Gyan।

इस कवर की मदद से पुलिसकर्मी तलवार के वार से खुद को बचा सकते हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस तरह के हथियारों को रखने की कोई अनुमति नहीं है, इसलिए इन्हें संस्था को लौटा दिया। वहीं शाहदरा जिले के जवानों का कहना था कि यदि इस तरह के हथियार उनको मिल जाएं तो वह तलवारों के वार से अपनी रक्षा कर सकते हैं।

 

Related posts

इन 7 राज्यों में कोरोना का तांडव, भारत में मामले 23 लाख के पार

News Times 7

एक लाख एकड़ जमीन खरीद , प्रधानमंत्री बने ब्रिटेन के सबसे बड़े जमींदार

News Times 7

सर्वे का अनुमान नितीश बनाऐंगे सरकार, तेजस्वी की बढी लोकप्रियता

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़