News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन शुरू,बीजेपी और जेडीयू दोनों ने साफ कर दिया कि कैबिनेट विस्तार जल्द होगा.

 बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक के बाद नेताओं के बयान से तस्वीर साफ होती दिख रही है. JDU के सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार की नजर भी सोमवार को होने वाली बैठक पर टिकी हुई थी. बैठक से जो खबरें छन कर आ रही हैं उसके मुताबिक विस्तार के राह में जो रोड़े थे, वो लगभग साफ़ हो गए हैंInterview | No Anti-incumbency In Bihar, NDA Will Clinch Majority In Polls:  CM Nitish Kumar

JDU के सूत्र बताते हैं कि पार्टी की जो मांगें थीं और इसके पीछे जो वजह बताई गई थी, उसे भी भाजपा की सहमति लगभग मिल गई है. मंत्रिमंडल में संख्या से लेकर MLC कोटा का मामला भी लगभग सुलझ गया है, वहीं बोर्ड, आयोग और बीस सूत्री का मामला पर भी सहमति वाले आसार बनते दिख रहे हैं. JDU के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी कहते हैं कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब बहुत ज़्यादा इंतज़ार नही करना पड़ेगा. बहुत जल्द तस्वीर साफ़ हो जाएगी. वशिष्ठ ने कहा कि बजट सत्र के पहले ही बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार होगा ऐसा मैंने पहले भी बोला था, एक बार फिर से दोहराता हूं कि मंत्रिमंडल विस्तार बहुत जल्द हो जाएगा. यही नहीं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कही कोई विवाद भी नहीं है.Nitish Kumar Takes Oath As Bihar CM, 14 Ministers Inducted In Cabinet

भाजपा के भी उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दिल्ली में बैठक ख़त्म करने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सकारात्मक बातें कही हैं और दावा किया है कि बहुत जल्द ही बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा. नाम न छापने की शर्त पर नीतीश मंत्रिमंडल के एक मंत्री ने कहा कि मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में ये शायद आख़िरी मौक़ा होगा जब वर्तमान में जो 13 मंत्री हैं वही बैठेंगे. अगली बार जब कैबिनेट की बैठक होगी तो नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद शामिल होने वाले सभी मंत्री भी हमारे साथ बैठेंगे. साथ ही हम लोगों के ऊपर जो एक से ज़्यादा विभागों का दबाव है वो दबाव भी ख़त्म होगा.

 

Related posts

राजनाथ – लद्दाख में भारतीय जवानों की पेट्रोलिंग को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती

News Times 7

आदित्य ठाकरे ने कहा -आतंकवादी कसाब को भी इतनी सुरक्षा नहीं दी गई थी, जितनी ‘बागी’ विधायकों को दी जा रही

News Times 7

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हाथो फिर एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या ,बडगाम के तहसीलदार कार्यालयमें थे कार्यरत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़