News Times 7
चुनावटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

आम आदमी पार्टी का जलवा अन्य राज्यों में भी बरकरार, महाराष्ट्र,हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में खोला खाता केजरीवाल की दीवानगी सर चढ़ कर बोली

दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी ने धीरे-धीरे देश के अन्य राज्यों में भी जिस प्रकार पांव पसारना शुरू कर दिया है, वह धीरे-धीरे अन्य पार्टियों के लिए खतरे की घंटी साबित हो रहा है ,दिल्ली में तीन बार लगातार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद पार्टी के हौसले बुलंद है ,पंजाब में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाते हुए ,उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव ,यूपी निकाय चुनाव नतीजे: AAP का खुला खाता, कई सीटों पर दर्ज की जीतगोवा में नगर निकाय चुनाव, राजस्थान के छात्र संघ चुनाव, सहित महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के निकाय एवं पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने तमाम पार्टियों पर झाड़ू लगाने का काम किया है वहीं जम्मू-कश्मीर में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए ,वहां भी अब अपना खाता खोला है ,इसी प्रकार हिमाचल और महाराष्ट्र में भी पार्टी ने चमत्कार कर दिखाया है

आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में नई उम्मीद बनकर उभर रही है। पार्टी ने पश्चिम महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश के निकाय और पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी जिला विकास काउंसिल की एक सीट जीत कर अपना खाता खोला है।दिल्ली चुनाव 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर जानकारी यहां पायें |  ET Hindi

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीनों राज्यों में संपन्न हुए ग्राम पंचायत और नगर निकाय चुनाव में इस एतिहासिक जीत पर पार्टी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

News archive | हिमाचल जनादेश
महाराष्ट्र पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 300 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें 145 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं आप को चार ग्राम पंचायतों में पूर्ण बहुमत भी प्राप्त हुआ है। इसे महाराष्ट्र की राजनीति में आम आदमी पार्टी की दमदार एंट्री माना जा रहा है।

पार्टी ने हिंगोली में 11, लातूर में 5, जालना में 4, सोलापुर में 11, नागपुर में 6, गढ़चिरौली में 29, वाशिम में एक, यवतमाल में 41, बुलढाना में 18, चंद्रपुर में 10, भंडारा में 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा चार ग्राम पंचायत पैनल्स में भी पूर्ण बहुमत हासिल किया है।नगर निकाय उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज, पढ़ें- किस शहर में किसकी सरकार –  News24india .Hindi news

इसी तरह हिमाचल पंचायत चुनावों में 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाली आम आदमी पार्टी ने 36 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें पार्टी ने मंडी में 15, हमीरपुर में 9, कांगाडा  में 4 और शिमला में 8 सीटों पर जीत दर्ज की है।

वहीं पार्टी ने जम्मू कश्मीर में भी जिला विकास काउंसिल की एक सीट पर जीत हासिल की है। डोडा जिले की काहरा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महराज मलिक ने 3 हजार मतों से जीत दर्ज की है। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव लड़ेगी आप। - Primes Tv News

इन राज्यों में पार्टी दिल्ली मॉडल को लेकर ही मैदान में उतरी थी। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के बीच रखा। इससे पार्टी को इन चुनावों में फायदा मिला

 

Related posts

सड़क निर्माण में बिहार ने नया कीर्तिमान स्थापित ,98 घंटे में बनाई गई 38 Km रोड

News Times 7

रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में सिलिंडर के साथ कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

News Times 7

100 सिटो पर सिधी टक्कर माञ 2हजार 2500वोटो का हेरफेर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़