News Times 7
क्राइमदुर्घटनाबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

डिप्रेशन में हारी जिंदगी, कन्नड़ एक्ट्रेस और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया ने किया सुसाइड

काम ना मिल पाने कि मानसिक तनाव से तंग आकर कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस कन्नड़ के पूर्व कंटेस्टेंट जय श्री रामैया ने सोमवार को आश्रम के पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ,उनका शव बेंगलुरु के उसी आश्रम में मिला जहां डिप्रेशन की वजह से उनका इलाज बराबर चल रहा था , रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से डिप्रेशन में थी, दरअसल आज से पहले भी वह एक बार सुसाइड करने का प्रयास कर चुकी थी,Bigg Boss Marathi Season 2 contestant Rupali Bhosle is a diva, a look at  her hot and classy pics | The Times of India

जयश्री कन्नड़ बिग बॉस सीजन-3 में हिस्सा ले चुकी थीं। पिछले साल जुलाई 2020 में भी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जीवन के प्रति निराशा जाहिर करते हुए इच्छा-मृत्यु की बात भी कही थी। हालांकि बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी थी।जयश्री की मौत के बाद किच्चा को धन्यवाद देने लिखी गई उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई है।

उस वक्त जयश्री ने एक वीडियो शेयर कर लिखा था- दुनिया और तनाव को अलविदा। मैं यह सब पब्लिसिटी के लिए नहीं कर रही हूं। मैं सुदीप सर से आर्थिक मदद की उम्मीद भी नहीं कर रही हूं। मैं आर्थिक रूप से मजबूत हूं लेकिन बेहद तनाव में हूं। मैं जीवन में कई सारी परेशानियों से जूझ रही हूं। मुझे बचपन से ही धोखा दिया गया और मैं इससे उबर नहीं पा रही हूं। मैं एक लूजर हूं। मुझे दया मृत्यु मिलनी चाहिए। मैं अभी यही उम्मीद कर रही हूं। मैं एक अच्छी लड़की नहीं हूं। प्लीज.. प्लीज मुझे दया मृत्यु दीजिए।Former Bigg Boss contestant Jayashree wrote, 'I quit world' - Times of India

किच्चा सुदीप मसीहा बनकर आए थे
इसके पहले जुलाई 2020 को जयश्री ने सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन किया था। जब उन्होंने यह पोस्ट किया था, तब किच्चा ने कॉल कर उनसे बात की थी। इसका जिक्र भी जयश्री ने सोशल मीडिया पर करते हुए लिखा था- बहुत बहुत धन्यवाद सुदीप सर, मेरी चिंता के लिए। आपने अपनी टीम के साथ मेरी जान बचाई। मेरे प्यारे दोस्तों और फैन्स को मेरा प्यार। माफ कीजिए मेरी वजर से आपको परेशानी हुई, मैं अब पुराने फॉर्म में वापस आ गई हूं। मीडिया को भी मेरा सपोर्ट करने के लिए बहुत शुक्रिया और ढेर सारा प्यार।I am suffering from depression, says Jayashree Ramaiah - Times of India

काम न मिलने से परेशान थीं एक्ट्रेस
सोमवार को जयश्री को परिवार और दोस्तों ने कई बार फोन और मैसेज किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। तब उनके दोस्तों ने आश्रम के मैनेजमेंट से इस बारे में पता लगाने कहा। जब आश्रम के अधिकारी उनके कमरे में पहुंचे तो जयश्री को पंखे से लटका हुआ पाया। इसके बाद अथॉरिटी ने पुलिस को इस घटना के बारे में खबर की। बेंगलुरु की मदनायकानहल्ली पुलिस के मुताबिक जयश्री ने रविवार रात फांसी लगाई है।

Related posts

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना ‘मिठाई लेखा लागे ,ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

News Times 7

कांग्रेस में बदलाव की मांग तेज:5 EX CM समेत पार्टी के 23 नेताओं की सोनिया को चिट्ठी

News Times 7

मध्य प्रदेश में नड्डा की चुनावी सभा, युवायूथ कनेक्ट कार्यक्रम में बोले….

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़