News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में सिलिंडर के साथ कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में सिलिंडर के साथ संवाददाता सम्मेलन में पहुंचीं और सरकार से बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की। Image result for रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में सिलिंडर के साथ कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

उन्होंने सरकार पर ‘कुप्रबंधन, मुनाफाखोरी करने और आम लोगों की फिक्र नहीं करने’ का आरोप लगाया और सवाल किया कि कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के समय सिलिंडर लेकर सड़क पर बैठने वाली भाजपा की महिला नेता अब चुप क्यों हैं?

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 10 दिनों के भीतर इस सरकार ने रसोई गैस के सिलिंडर में 75 रुपये की बढ़ोतरी की है। चार फरवरी को दाम 25 रुपये बढ़ाए गए थे और अब 50 रुपये बढ़ा दिए गए। यही नहीं, दो महीने के भीतर सिलिंडर की कीमत में 175 रुपये की वृद्धि की जा चुकी है। आज के समय में दिल्ली में एक सिलेंडर 769 रुपये का बिक रहा है।Image result for रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में सिलिंडर के साथ कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

उन्होंने दावा किया कि यूपीए सरकार के समय एक सिलिंडर की कीमत 400 रुपये के करीब थी। उस समय कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा थी, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित रखा गया था। अब पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस सरकार के कुप्रबंधन के कारण देश को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।Image result for रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में सिलिंडर के साथ कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार डीजल पर उत्पाद शुल्क को आठ गुना और पेट्रोल पर ढाई गुना बढ़ा चुकी है। इस सरकार की कृपा है कि देश ने पेट्रोल की कीमत के मामले में शतक लगा दिया है और नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। ऐसा लगता है कि इस सरकार को आम आदमी की रत्ती भर फिक्र नहीं है। सुप्रिया ने सवाल किया कि क्या सरकार का काम ‘मुनाफाखोरी’ करना है?

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि बढ़ी हुई कीमतें वापस ली जाएं और उत्पाद शुल्क कम करके लोगों राहत दी जाए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी और कांग्रेस की सरकार में कीमत 10 रुपये बढ़ने पर सिलिंडर लेकर सड़क पर उतरने वाली महिला नेता से पूछना चाहती हूं कि क्या आज सत्ता का सुख इतना बड़ा हो गया है कि वह बोल नहीं पा रही हैं? आपको पता है कि मैं किसके बारे में बात कर रही हूं।’’

 

Related posts

फास्‍टैग का करा लें KYC, वरना देनी होगी पेनाल्‍टी, समय सीमा तय, सड़क परिवहन मंत्रालय का नया आदेश

News Times 7

भाजपा के खिलाफ व्‍यापार‍ियों ने कल बुलाई महापंचायत,MCD की हेल्‍थ ट्रेड लाइसेंस फीस बढ़ोतरी पर होगा आंदोलन

News Times 7

Hijab Verdict: हिजाब बैन मामले पर होली की छुट्टी के बाद सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़