News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरमौसम 

बिहार ,झारखंड, उत्तरप्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड में सितम ढाएगी ठंड, कुछ जगहों पर बारिश के अनुमान

देश के कई हिस्सों में ठंड की ठिठुरन जारी है, हाड़ कपां देने वाली ठंड से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है ,आमतौर पर देखा जाता है कि 14 जनवरी के बाद से ठंड कम होने लगती है, लेकिन अभी भी ठंड का प्रकोप बिहार ,झारखंड, पंजाब ,हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में तेज है और इन जगहों पर बारिश के भी अनुमान लगाए जा रहे हैंAvoiding Winter Bonfire Tapakr - अलाव तापकर सर्दी से बचाव | Patrika News बारिश होने के बाद ठंड बढ़ना लाजमी है ,देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। वहीं उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है। आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर चलेगी, जिससे सर्दी का कहर बढ़ जाएगा। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है।Chhattisgarh cm bhupesh baghel give direction for alav-m.khaskhabar.com

उत्तर प्रदेश में ठंड में फिर से इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि एक-दो दिन बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आएगी। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट के साथ गलन बढ़ेगी और ठिठुरन भरी सर्दी महसूस की जाएगी। ऐसी सर्दी अगले पूरे हफ्ते तक रहने की संभावना है।

बिहार की राजधानी पटना समेत ज्यादातर हिस्सों में कोहरे व धुंध के साथ आज सुबह हुई। हालांकि, इसके बाद में मौसम के साफ रहने की संभावना है। पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण अभी एक-दो दिन तक सर्दी का सितम जारी रहेगा।सितम ढा रही है दिल्ली की सर्दी, राजस्थान में Yellow Alert तो तमिलनाडु में  भारी बारिश की आशंका | Dense Fog in Delhi, Yellow Alert in Rajsthan and very  heavy rainfall expected

Advertisement

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 23 और 24 को ज्यादातर स्थानों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बार 22 सौ मीटर व उससे अधिक ऊचांई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई्र है। मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार, गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, हरिद्वार समेत कुमाउं के पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जनपदों के कुछ स्थानों पर मौसम बदलेगा और बारिश, बर्फबारी हो सकती है।
मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। देहरादून, हरिद्वार जिलों में 23 को कहीं कहीं ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।हिमाचल में बर्फबारी से शीतलहर हुई तेज | SudamaNews.com

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम बिगड़ गया। प्रदेश मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में 23 और 24 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 23 जनवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ और बिजली गरजने को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। 25 जनवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

हरियाणा में अब मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। प्रदेश के कई जिलों में 23 जनवरी की शाम या रात से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें, तो हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। 24 जनवरी को 2 से 4 डिग्री तक तापमान में कमी आने की भी संभावना जताई गई है। 25 और 26 जनवरी को भी धुंध छा सकती है। वहीं, प्रदेश के कुछ इलाकों में गुरुवार सुबह भी गहरी धुंध छाई रही थी।IMD: Mercury falls in most parts of North India November coldest in Delhi  after 2003 - उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में पारा गिरा, दिल्ली में 2003 के  बाद नवंबर सबसे सर्द

Advertisement

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। 23 जनवरी तक ठंड का असर देखा जाएगा, उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी, जिसके कारण 24 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी। झारखंड के दक्षिणी जिलों में सुबह धुंध भी देखने को मिल सकती है।women death in chasnala due to death

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण राजधानी में यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से न्यूनतम तापमान फिर चार डिग्री तक गिर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। बर्फ से ढंके पहाड़ों से आने वाली सर्द, शुष्क हवाओं से सोमवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आकर्षण का केंद्र बना बिहार का 3 फीट का यह उम्‍मीदवार,चुनावी ताल ठोक दे रहा है कितनो को टक्कर

News Times 7

फर्जी रेटिंग और रिव्यूज के रैकेट को खत्म करने के अमेज़ॉन ने 600 चाइनीज ब्रांड्स को अपने प्लेटफॉर्म पर किया बैन,3 हजार अकाउंट किए बंद

News Times 7

नितीश सरकार ने खोला नौकरी का खजाना 20 हजार नर्सों की होगी बहाली, मार्च के बाद शुरू होगी प्रक्रिया, डिटेल जानें

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़