News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

दिल्ली चुनाव के बीच रेप के आरोपी राम रहीम को पैरोल संयोग या प्रयोग

सिरसा. हरियाण के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 30 दिन के पैरोल दी गई है. भाजपा सरकार राम रहीम पर पूरी तरह से मेहरबान है. जब भी विधानसभा या दूसरे चुनाव होते हैं तो राम रहीम को आसानी से पैरोल मिल जाती है. यह हम नहीं कह रहे हैं. इसकी गवाही आंकड़े दे रहे हैं. बीते सात साल में राम रहीम को किसी ना किसी चुनाव के दौरान पैरोल दी गई है. इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम जेल से बाहर आया है.

 

दरअसल, साढ़े 7 साल में पहली बार राम रहीम को सिरसा आश्रम जाने की मंजूरी दी गई है. डेरा प्रमुख यहां 6 फरवरी तक रहेगा और इसी पैरोल के दौरान 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान भी होना है. उधर, मार्च महीने में हरियाणा में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं.

Advertisement

 

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भी राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई थी. साल 2017 में साध्वियों से यौन शोषण और पत्रकार हत्याकांड में सजायाप्ता राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है.इसमें 8 बार चुनाव से ठीक पहले जेल से रिहाई दी गई है. मंगलवार को राम रहीम सिरसा पहुंचा और डेरे से वीडियो जारी किया, जिसमें संगत को आश्रम ना आने की अपील की. हालांकि, बड़ी संख्या में फिर भी लोग आश्रम पहुंचे. सिरसा आश्रम के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं.

 

Advertisement

कब कब मिली बाबा को पैरोल और फरलो

 

जानकारी के अनुसार, राम रहीम को लोकसभा चुनाव से पहले 50 दिन की पैरोल दी गई थी. इस तरह, 3 नवंबर 2020 को बरोदा उपचुनाव से पहले 24 अक्टूबर 2020 को 24 घंटे के लिए राम रहीम जेल से बाहर आया था. इसके बाद 21 मई 2021 को बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल दी गई. पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान 7 फरवरी, 2022 को 21 दिन की फरलो के चलते राम रहीम जेल से बाहर आया. हरियाणा निकाय चुनाव के दौरान 17 जून 2022 को 30 दिन की पैरोल, हरियाणा पंचायत चुनाव के दौरान 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन की पैरोल और इस दौरान 3 नवंबर 2022 को हरियाणा के आदमपुर में उपचुनाव हुआ था. 2023 में 21 जनवरी को 40 दिन, 20 जुलाई को 30 दिन की पैरोल दी गई. राजस्थान चुनाव के दौरान 21 नवंबर को 21 दिन की फरलो दी गई.. उधर, लोकसभा चुनाव के दौरान 2024 में 19 जनवरी को बाबा को 50 दिन पैरोल भाजपा सरकार ने दी.

Advertisement

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान 13 अगस्त को 21 दिन की फरलो, 1 अक्टूबर को चुनाव से ठीक चार दिन पहले 21 दिन की पैरोल दी गई. अब दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक एक सप्ताह पहले राम रहीम को 30 दिन की पैरोल दी गई है. गौरतलब है कि अपनी अब तक की सजा के दौरान राम रहीम को 300 दिन की छुट्टी यानी पैरोल और फरलो भाजपा सरकार ने दी है.

 

Advertisement

पैरोल पर उठाए जा रहे हैं सवाल

 

बाबा को लगातार पैरोल देने पर सवाल भी उठ रहे हैं. पंजाब से अकाली दल की नेता और पूर्व मंत्री हरसिमरत कौर ने इस पर सवाल उठाए हैं. वहीं, पंजाब में बेअदबी कांड के लिए बनी एसआईटी के पूर्व प्रमुख ने भी सवाल उठाए थे. हालांकि, डेरे के वकील ने साफ कहा है कि नियमों के अनुसार ही पैरोल मिली है. यह एक शख्स का अधिकार है. इस बार भी सशर्त पैरोल दी गई है.

Advertisement
Advertisement

Related posts

अग्निपथ के खिलाफ सड़क पर उतरेगी राजद

News Times 7

बंगाल: सांसद अर्जुन सिंह पर फेंके गए पत्थर, कोलकाता के पास भाजपा और TMC समर्थकों में झड़प

News Times 7

बालासोर रेल दुर्घटना मे दस वर्ष के बच्चे की जान सात शवों के नीचे फंसी बडे़ भाई के सुझबुझ से निकल बच्चा, जानिए कहानी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़