News Times 7
मनोरंजन

DSGMC ने Kangana Ranaut को भेजा ये लीगल नोटिस, Kangana ने दिया कुछ यूं जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. इस बार कंगना को किसान आंदोलन पर ट्वीट करना भारी पड़ गया है. दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (Delhi Sikh Gurdwara Management Committee) ने कंगना को लीगल नोटिस भेजा है. इस पर कंगना रनौत का भी रिएक्शन आ गया है. कंगना रनौत ने ट्वीट कर अपना पक्ष लोगों के बीच रखा है. 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (Delhi Sikh Gurdwara Management Committee) के सदस्य ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को उनके ट्वीट पर कानूनी नोटिस भेजा. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य का कहना है कि ट्वीट में नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को निशाना बनाया गया. नोटिस में कहा गया कि जैसे ही कंगना को उनके ऑफीस को तोड़े जाने पर विरोध करने का अधिकार था, ठीक उसी तरह किसानों को भी अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार है. वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर सकते हैं.

इस पर कंगना (Kangana Ranaut) का भी बयान सामने आया है. कंगना ने कहा, ‘फिल्म माफिया ने मेरे ऊपर कई केस किए, बीती रात जावेद अख्तर ने भी एक केस फाइल किया, महाराष्ट्र सरकार हर घंटे एक केस दर्ज करा रही है और अब पंजाब में कांग्रेस ने भी इस गैंग को ज्वाइन कर लिया है. मुसकुराते चेहरे और आंखों के साथ… लगता है मुझे महान बना कर ही दम लेंगे.’

बता दें, कंगना (Kangana Ranaut) के खिलाफ गुरुवार की शाम बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) में एक याचिका दायर की गई है. इसमें कंगना रनौत पर उनके ट्विटर अकाउंट के जरिए लगातार देश में ‘नफरत और घृणा’ फैलाने का आरोप लगाया गया है.

Related posts

विवादों में ग्रहण -1984 के दंगों पर आधारित वेब सीरीज़ ग्रहण रिलीज होने से पहले ही सिख समुदाय ने बैन करने की मांग की

News Times 7

ED books Jet Airways’ Naresh Goyal, his wife in alleged money laundering case

Admin

स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर जी का अंतिम सफर प्रभु कुंज से शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़